Sep 25, 2024

नोएडा में 1 हजार में जी लो अमीरों वाली जिंदगी, स्वर्ग से भी सुंदर है जगह

prabhat sharma

​नोएडा में जापान का मजा​

ऐसा अक्सर देखा गया है कि थोड़ा सा वक्त बिताने के लिए भी अगर आप होटल में जाते हैं तो आपकी जेब पर इसका अच्छा खासा असर पड़ता है। इन खर्चों से राहत के लिए अब नोएडा में होटल से सस्ती और हद से ज्यादा बेहतर जगह मौजूद है।

Credit: twitter

​जापान की तकनीक पहुंची नोएडा​

ये कहना गलत नहीं होगा कि जापान की आधुनिक तकनीक अब भारत पहुंच चुकी है। नोएडा में जापानी तकनीक से विकसित हुआ नेप टेप गो बना है। नैप टैप गो आपको होटल में मिलने वाली तमाम सुविधाएं ना के बराबर पैसों में दे रहा है।

Credit: twitter

​सोलो ट्रैवलर्स के लिए जन्नत​

नैप टेप गो आरामदायक और निजी पॉड प्रदान करा रहे हैं जो हर मायने में होटल के कमरों से काफी ज्यादा अच्छे लग रहे हैं। सोलो ट्रैवलर्स के लिए ये जगह किसी जन्नत से कम नहीं है।

Credit: twitter

​दूसरी जन्नत का होगा एहसास​

ये जगह बाहर और अंदर दोनों से ही काफी ज्यादा यूनीक नजर आती है। यहां जाकर आपको ऐसा लगेगा कि मानो आप हाई टैक्नोलॉडी से लैस स्वर्ग में आ गए हों।

Credit: twitter

You may also like

गरीबों के लिए स्वर्ग हैं लखनऊ के ये नाइट...
गुड़गांव से 1 घंटे से भी पास है स्वर्ग ज...

​महिलाओं को नहीं होगी दिक्कत​

अगर आप महिला हैं और इस यूनिक जगह पर प्राइवेसी को लेकर चिंतित हैं तो आपको बिल्कुल भी टेंशन की जरूरत नहीं है। इस जगह पर प्राइवेसी और सुरक्षा का ध्यान रखा जाता है। महिलाओं के लिए पर्सनल वॉशरूम यहां मौजूद हैं।

Credit: twitter

​1 हजार रुपए है एंट्री फीस​

इस जगह की एंट्री फीस लाखों में नहीं है बल्कि केवल 1 हजार रुपए है जिसके तहत आप 12 घंटे के लिए यहां चिल कर सकते हैं। वीकेंड पर अगर नहीं जाते हो तो पैसे और कम देने होंगे।

Credit: twitter

​प्राइवेट रूम में लो चैन की नींद​

यहां पर आपको प्राइवेट रूम भी मिल रहा है जहां आप बाहर के शोर-शराबे से दूर शांति की नींद ले सकते हैं। यहां का वातावरण इतना अच्छा है कि यहां बिस्तर पर लेटते ही आपको अच्छी नींद आ जाएगी।

Credit: twitter

​बेहद चिल है माहौल​

यहां पर आप घंटों के हिसाब से पैसे देकर रुक सकते हैं जो इसे अपने आप में काफी अलग बनाता है। मंहगे-मंहगे होटलों में ज्यादा पैसे फूंककर चार दीवारी में रहने से अच्छा है कि एक बार इस जगह पर टाइम स्पेंड किया जाए।

Credit: twitter

​नैप टेप गो कैसे पहुंचे​

नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी मेट्रो स्टेशन नैप टेप गो के सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन है। गेट नंबर 2 से बाहर आकर आप बड़े ही आसानी से इस यूनीक जगह पहुंच सकते हैं।

Credit: twitter

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: गरीबों के लिए स्वर्ग हैं लखनऊ के ये नाइट क्लब, बिना रोक टोक के कर सकते हो एन्जॉय

ऐसी और स्टोरीज देखें