Sep 30, 2024

दिल्ली से सिर्फ 5 घंटे दूर बसा है स्वर्ग सा सुंदर देश, जहां 1 रुपया बन जाता है 300

prabhat sharma

​पूरा होगा विदेश घूमने का सपना​

विदेश घूमना लगभग-लगभग हर भारतीय का सपना होता है। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसे देश के बारे में जहां कम बजट में घूमने के साथ ही आप शॉपिंग भी कर लेंगे।

Credit: Istock

​इस देश में महाराजा है रुपया​

हम बात कर रहे हैं दक्षिण पूर्व एशिया के सबसे खूबसूरत देश में शामिल वियतनाम के बारे में जहां 1 भारतीय रुपए की कीमत तकरीबन 300 रुपए है।

Credit: Istock

​दिल्ली के नजदीक है वियतनाम​

दिल्ली से वियतनाम के लिए अगर आप फ्लाइट लेते हैं तो इस खूबसूरत देश में पहुंचने में आपको करीब-करीब 5 से 6 घंटे लग सकते हैं।

Credit: Istock

​घूमने की तमाम जगहें​

वियतनाम में घूमने के लिए हालोंग बे, वेस्ट लेक, सपा हिल स्टेशन, होन कीम झील, हो ची मिन्ह सिटी जैसी खूबसूरत जगहें हैं जहां पर जाकर आप तनावमुक्त समय बिता सकते हैं।

Credit: Istock

You may also like

दिल्लीवाले सस्ते में घूम रहे वो हिल स्टे...
मसूरी से 2 घंटे की दूरी पर बसा है स्वर्ग...

​बेहद स्वादिष्ट होता है खान​

वियतनाम में घूमने के लिए तो तमाम जगहें हैं लेकिन, इसके साथ ही इस अनोखे देश का खाना जैसे फो, स्प्रिंग रोल और बन मई काफी ज्यादा फेमस और स्वादिष्ट है।

Credit: Istock

​कितना लगेगा पैसा​

वियतनाम देश की यात्रा अन्य देशों के मुकाबले कम बजट में की जा सकती है। इस देश में हफ्ते भर घूमने के लिए आपको 15 से 20 हजार तक खर्च हो सकते हैं।

Credit: Istock

​कितना होगा फ्लाइट का खर्चा​

वियतनाम जाने के लिए आपको बड़े ही आराम से 12 से 15 हजार तक एकतरफ का फ्लाइट का टिकट मिल जाएगा। वीजा के लिए आपको 2 हजार खर्च करने पड़ सकते हैं।

Credit: Istock

​घूमने का अच्छा समय​

वैसे तो इस खूबसूरत देश में 12 महीने में कभी भी यात्रा की जा सकती है लेकिन, फिर भी नवंबर से मार्च तक का महीना यहां घूमने के लिए सबसे उपयुक्त होता है।

Credit: Istock

​दिल्ली से वियतनाम की फ्लाइट​

दिल्ली से वियतनाम जाने के लिए वियतनाम एयरलाइंस, इंडिगो, विस्तारा जैसी कई पॉपुलर एयरलाइंस हैं जो वियतनाम के लिए उड़ानें संचालित करती हैं।

Credit: Istock

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: दिल्लीवाले सस्ते में घूम रहे वो हिल स्टेशन, जहां 60 रुपए में मिल जाता है भरपेट खाना

ऐसी और स्टोरीज देखें