Jan 29, 2025

बाली जाने में कितना खर्चा आता है?

prabhat sharma

​बाली​

भारत से लाखों की संख्या में हर साल पर्यटक बाली की यात्रा करते हैं। बाली जाने में कितना खर्चा आता है ये सवाल कई लोगों के मन में घूम रहा होगा।

Credit: canva

बाली के बारे में सबकुछ जान लो

​कई कारकों पर निर्भर​

बाली जाने का खर्चा यात्रा की तारीख, फ्लाइट बुकिंग, होटल का चयन, यात्रा के दौरान किए जाने वाली गतिविधियां कई कारकों पर निर्भर करता है।

Credit: canva

​फ्लाइट​

भारत से बाली के लिए फ्लाइट का खर्च 30 से 50 हजार तक जा सकता है। अगर आप पहले बुकिंग करते हैं तो फ्लाइट की कीमत कम होगी।

Credit: canva

​होटल​

₹1,500 से ₹3,500 प्रति रात खर्च करके आपको बाली में बजट होटल में मिल जाएंगे। लग्जरी होटल का किराया 12 से 15 हजार तक हो सकता है।

Credit: canva

You may also like

क्या बच्चे कैलाश मानसरोवर यात्रा कर सकते...
दुनिया के 7 सबसे शानदार एक्वैरियम, जिन्ह...

​अन्य खर्चे​

₹500 से ₹1,500 खर्च करके आप प्रतिदिन अच्छा भोजन कर सकते हैं। पर्यटन गतिविधियों में भी 5 हजार तक का खर्चा हो सकता है।

Credit: canva

​स्थानीय परिवहन​

₹1,000 से ₹3,000 प्रति दिन का खर्चा आपको टूरिस्ट स्पॉट घूमने में लग सकता है। टैक्सी या कैब का खर्चा ज्यादा हो सकता है।

Credit: canva

​कुल खर्चा​

सीधे और सरल शब्दों में समझें तो 70 से 80 हजार तक का खर्चा आपकी बाली ट्रिप में लग सकता है।

Credit: canva

​पर्यटन स्थल​

उबुद में आप तैगाललांग राइस टेरस, उबुद महल की यात्रा करें। कुटा में नाइटलाइफ और बीच पर जा सकते हैं। वुलुवातु मंदिर, अगुंग पर्वत भी यात्रा के लिए बेस्ट हैं।

Credit: canva

​बाली यात्रा का बेस्ट टाइम​

बाली घूमने का बेस्ट टाइम अप्रैल से अक्टूबर तक का माना जाता है। इस दौरान यहां मौसम सुहावना और ठंडा रहता है।

Credit: canva

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: क्या बच्चे कैलाश मानसरोवर यात्रा कर सकते हैं?

ऐसी और स्टोरीज देखें