Oct 22, 2024

7 रात और 8 दिन, सस्ते में घूम आओ मनाली-शिमला, ब्रेकफास्ट-डिनर सब फ्री

prabhat sharma

​घूम आओ शिमला-मनाली​

शिमला और मनाली घूमना चाहते हो लेकिन, योजना बनाने की झंझट से बचना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक सस्ता टूर पैकेज लेकर आया है।

Credit: canva

नोएडा में जापान का मजा

​पैकेज का नाम​

इस पैकेज का नाम शिमला-मनाली और चंडीगढ़ है जिसमें आपको मनाली, सोलंग वैली (स्नो प्वाइंट), कुल्लू, शिमला कुफरी और चंडीगढ़ घुमाया जाएगा।

Credit: canva

सिंगल लड़कों के लिए स्वर्ग

​कितने दिन का पैकेज​

पैकेज 7 रात और 8 दिन का है जिसमें आपको शिमला-मनाली के टूरिस्ट प्लेस में घुमाया जाएगा। साबरमती रेलवे स्टेशन से 09:45 बजे हर रविवार ट्रेन नंबर 19411 इस यात्रा में शामिल हो सकते हैं।

Credit: canva

​ठहरने की व्यवस्था​

इस पैकेज में आपके ब्रेकफास्ट और डिनर का तो खर्चा शामिल ही है साथ ही होटल में ठहरने के लिए भी आपको अपनी जेब से एक भी रुपए खर्च नहीं करने होंगे।

Credit: canva

You may also like

86 पुरुषों पर हैं 100 महिलाएं, खूबसूरत ल...
रुद्रपुर से 48 मिनट दूर है ये स्वर्ग जैस...

​इन होटल में होगा रुकना​

मनाली में आपको रेजेंटा प्लेस ग्रीन लीफ होटल वहीं शिमला में रीजेंटा प्लेस या उसी के समान स्टेंडर्ड होटल में ठहराया जाएगा।

Credit: canva

​ट्रैवेल इन्श्योरेंस​

इस पैकेज की अच्छी बात ये है कि अगर आईआरसीटीसी से आप टिकट बुक करते हैं तो आपको ट्रैवेल इन्श्योरेंस को लेकर कोई चिंता करने की जरूरत नहीं होगी।

Credit: canva

​कितना है किराया​

3AC का सिंगल किराया इसमें 71900 ₹ तय किया है। डबल शेयरिंग के लिए 41000 वहीं ट्रिपल शेयरिंग के लिए 29100 रुपए देने होंगे। 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया 29100 रुपए है।

Credit: canva

​स्लीपर का किराया​

अगर आप स्लीपर का टिकट बुक करते हैं तो इसके लिए आपको सिंगल, डबल शेयरिंग और ट्रिपल शेयरिंग क्रमश: 68500, 37600 और 29300 रुपए देने होंगे। 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया 27800 रुपए है।

Credit: canva

​कैसे करें बुकिंग​

इस पैकेज की बुकिंग करने के लिए आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर बुक नाउ पर क्लिक करके ऐसा कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए इन नंबरों 9321901849, 9321901851, 9321901852, 7021090644 पर कॉल कर सकते हैं।

Credit: canva

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: 86 पुरुषों पर हैं 100 महिलाएं, खूबसूरत लड़कियों से भरा हुआ है ये अनोखा देश

ऐसी और स्टोरीज देखें