May 03, 2026
अगर आप घूमने में कुछ हटकर एक्सपीरियंस चाहते हैं, तो यह जगह आपको जरूर चौंका देगी। यहां जमीन नहीं, पानी के ऊपर पूरा नेशनल पार्क तैरता है।
Credit: Pinterest
यह पार्क 'फुमदी' नाम की तैरती परतों पर बना है। ये घास, मिट्टी और जैविक चीजों का मिश्रण होती हैं, जो पानी पर तैरती रहती हैं।
Credit: Pinterest
यहां जमीन स्थिर नहीं होती। पानी के साथ हल्की-हल्की हिलती रहती है, इसलिए हर बार यहां आकर अलग एहसास मिलता है।
Credit: Pinterest
यह जगह कई जानवरों का घर है। खास बात यह है कि यहां मिलने वाला संगाई हिरण बेहद दुर्लभ है और देखने में काफी खूबसूरत लगता है।
Credit: Pinterest
यह अनोखा नेशनल पार्क मणिपुर की लोकटक झील में स्थित है, जो इंफाल से करीब 50 किलोमीटर दूर है।
Credit: Pinterest
यहां घूमते हुए ऐसा लगता है जैसे आप पानी के ऊपर चल रहे हों। चारों तरफ फैली हरियाली और शांति मन को सुकून देती है।
Credit: Pinterest
यहां घूमने का सबसे अच्छा समय नवंबर से मार्च के बीच होता है, जब मौसम आरामदायक रहता है।
Credit: Pinterest
अगर आप नेचर और एडवेंचर दोनों का मजा एक साथ लेना चाहते हैं, तो यह फ्लोटिंग नेशनल पार्क आपकी ट्रैवल लिस्ट में जरूर होना चाहिए।
Credit: Pinterest
अगर आप नेचर और एडवेंचर दोनों का मजा एक साथ लेना चाहते हैं, तो यह फ्लोटिंग नेशनल पार्क आपकी ट्रैवल लिस्ट में जरूर होना चाहिए।
Credit: Pinterest
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स