Dec 12, 2024

क्‍या ट्रेन में सीट बुक कराए बिना भी लगता है बच्‍चे का टिकट, यात्रा से पहले जानें ये नियम

prabhat sharma

​बड़ा सवाल​

अगर आप बच्चे के साथ ट्रेन में ट्रैवल कर रहे हैं और सोच रहे हैं उनका टिकट लगता है या नहीं तो यहां आपको इसका जवाब मिलेगा।

Credit: istock

​कन्फ्यूजन रहता है बना​

बड़ी उम्र के लोगों को तो इस बात की जानकारी होती है कि ट्रैन में सफर के लिए उनका टिकट लगेगा, लेकिन बच्चों की टिकट को लेकर कन्फ्यूजन बना रहता है।

Credit: istock

​शायद ना खरीदें टिकट​

हम आपको रेलवे का जो नियम बताने जा रहे हैं उसे जानने के बाद शायद अगली बार यात्रा के दौरान आप बच्चों के लिए टिकट ना खरीदें।

Credit: istock

​भारतीय रेलवे का नियम​

इंडियन रेलवे के नियम के मुताबिक 1 साल से 4 साल तक के बच्चों के लिए ट्रेन में यात्रा का कोई टिकट नहीं लगता है।

Credit: istock

You may also like

बेइज्जत और जलील होने के लिए जाते हैं लोग...
मनाली से मलेशिया तक, गूगल पर इन 10 जगहों...

​डिटेल भरने पर देना होगा किराया​

रिजर्वेशन के टाइम पर अगर आपने 1 साल से 4 साल के बच्‍चे के नाम की डिटेल भरी है तो उसका पूरा किराया देना होगा वरना यात्रा फ्री।

Credit: istock

​टिकट लेना जरूरी​

5 साल से छोटे बच्चों के लिए रिजर्वेशन कराने की भी जरूरत नहीं होती है। केवल 5 साल से 12 साल के बच्चों के लिए टिकट लेना जरूरी है।

Credit: istock

​आधा टिकट​

5 से 12 साल तक के बच्चों के लिए अगर आप सीट नहीं लेते हैं तो आपको आधा टिकट खरीदना होगा।

Credit: istock

​इस बात का रखें ध्यान​

आधा टिकट लेने पर बच्चों को अलग सीट नहीं दी जाती बल्कि उन्हें यात्रा के समय माता-पिता या किसी बड़े के साथ बैठना होता है।

Credit: istock

​कंफर्म सीट​

अगर आप बच्चे के लिए रिजर्वेशन कराते हैं या फिर कंफर्म सीट लेते हैं तो फिर आपको टिकट के पूरे पैसे देने होंगे।

Credit: istock

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: बेइज्जत और जलील होने के लिए जाते हैं लोग, फिर भी एक रात का किराया 20 हजार

ऐसी और स्टोरीज देखें