Apr 13, 2025

मसूरी से सिर्फ 5 घंटे दूर है ये हिल स्टेशन, खूबसूरती के सामने स्वर्ग फेल

prabhat sharma

​​मसूरी के पास हिल स्टेशन​​

मसूरी की भीड़ ने अगर आपको परेशान किया है तो इस बार यहां से सिर्फ 186 किलोमीटर दूर बसे इस अनोखे हिल स्टेशन की यात्रा कर आएं।

Credit: Istock

समझ लें पूरा रास्ता

​​लैंसडाउन​​


पुरानी अंग्रेजों वाली दुनिया को करीब से महसूस करने के लिए आपको बस्ता पैक करके लैंसडाउन की यात्रा करनी चाहिए।

Credit: Istock

​​प्राकृतिक सुंदरता के करें दीदार​​


लैंसडाउन हिमालय में बसा हुआ हरियाली का एक अछूता विस्तार है। यह हिल स्टेशन चीड़ और ओक से भरा हुआ है जिसके बारे में बेहद कम लोग जानते हैं।

Credit: Istock

​​मन मोह लेगा नजारा​​


1,700 मीटर की ऊंचाई पर स्थित लैंसडाउन आकर्षक चर्च, फूलों की झाड़ियों, झरने और तालाब से घिरा हुआ है। लेपर्ड भी यहां यात्रा के दौरान देखे जा सकते हैं।

Credit: Istock

You may also like

घूम आएं इस नेशनल पार्क, दुर्लभ सुनहरा बा...
प्रीति जिंटा का पूरा हुआ सपना, अब इन 5 ट...

​​करने को बहुत कुछ​​


प्रकृति की सैर का आनंद लेने के साथ ही छिपे हुए मंदिरों और चर्चों की खोज आपका दिन बना देंगी। प्राचीन पर्वतीय दृश्यों का आनंद लेने यहां जरूर जाएं।

Credit: Istock

​​प्रमुख आकर्षण​​


भुल्ला ताल, तारकेश्वर महादेव मंदिर, भैरव गढ़ी मंदिर, गढ़वाल राइफल्स का युद्ध स्मारक और सेंट मैरी चर्च यहां के प्रमुख आकर्षण है।

Credit: Istock

​​कब चाहिए जाना​​


ग्रीष्म ऋतु में मार्च से जून के बीच यहां यात्रा करना सुगम होता है। इस दौरान 15 डिग्री सेल्सियस से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच का तापमान यहां होता है।

Credit: Istock

​​निकटतम रेलवे स्टेशन​​


कोटद्वार इसके निकटतम रेलवे स्टेशन है। कोटद्वार से लैंसडाउन की दूरी तकरीबन 40 किलोमीटर है जहां आप टैक्सी से जा सकते हैं।

Credit: Istock

​​1 दिन में कर सकते हैं एक्सप्लोर​​


लैंसडाउन एक छोटा हिल स्टेशन है जहां आप आराम से सिर्फ 1 दिन का समय लेकर पूरा एक्सप्लोर कर सकते हैं।

Credit: Istock

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: घूम आएं इस नेशनल पार्क, दुर्लभ सुनहरा बाघ आ सकता है नजर

ऐसी और स्टोरीज देखें