ऋषिकेश से सिर्फ 2 घंटे दूर बसा है ये हिल स्टेशन, खूबसूरती देखकर स्वर्ग को बोल दोगे फीका

prabhat sharma

Oct 12, 2024

​ऋषिकेश के पास है स्वर्ग​

योग की राजधानी के नाम से मशहूर उत्तराखंड राज्य में स्थित ऋषिकेश तो आप कई बार गए होंगे लेकिन, यहां पर एक ऐसी भी जगह छिपी है जिसके बारे में ना के बराबर लोग जानते हैं।

Credit: Istock

​ऋषिकेश की यात्रा होगी यादगार​

ऋषिकेश जाकर आसपास की जगह घूमा और चुपचाप घर आ गए ये काम तो आपने आज से पहले कई बार कर ही लिया होगा लेकिन, इस जगह को जानने के बाद आप ऐसा नहीं कर पाएंगे।

Credit: Istock

​न्यू टेहरी​

हिमालय की खूबसूरत पहाड़ियों के बीच बसे न्यू टेहरी को पुराने शहर के डूबने के बाद बसाया गया था। यहां प्राकृतिक सुंदरता को देखकर आपको ऐसा लगेगा कि मानो एकपल के लिए आप स्वर्ग में आ गए हों।

Credit: Istock

​खुशनुमा मौसम​

न्यू टेहरी में आपको बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है। ठंड में यहां तापमान 0°C तक गिर जाता है वहीं गर्मी में भी तापमान 20°C से 25°C के बीच ही होता है।

Credit: Istock

You may also like

दिल्ली में दशहरा की रात इन 9 जगह घूम आओ,...
गाजियाबाद से सिर्फ 3 घंटे दूर बसी है स्व...

​शांत वातावरण​

कम भीड़-भाड़ वाला इलाका होने की वजह से यहां आप शहर के शोर-शराबे से दूर कुछ वक्त प्रकृति की गोद में हरे-भरे पहाडियों के बीच बिता सकेंगे।

Credit: Istock

​नागटिब्बा ट्रेक​

3,022 मीटर की ऊंचाई पर स्थित नागटिब्बा ट्रेक ट्रेकिंग के शौकीनों के लिए जन्नत से कम नहीं है। सुरकंडा देवी मंदिर भी काफी शानदार जगह है।

Credit: Istock

​राफ्टिंग का उठाए मजा​

रिवर राफ्टिंग से लेकर जेट स्कीइंग तक आप सब न्यू टेहरी आकर कर सकते हैं। यहां पर मौजूद टेहरी झील पर्यटकों को काफी ज्यादा लुभाती है।

Credit: Istock

​ऋषिकेश से दूरी​

न्यू टेहरी की ऋषिकेश से दूरी 72.4 किलोमीटर है। महज 2 घंटें के समय में NH 34 मार्ग के जरिए यहां पर पहुंचा जा सकता है।

Credit: Istock

​न्यू टेहरी के लिए ट्रेन​

ऋषिकेश रेलवे स्टेशन न्यू टेहरी के सबसे निकटतम रेलवे स्टेशन है यहां पहुंचने के बाद आप आराम से बस या टैक्सी के द्वारा यहां पहुंच सकते हैं। जॉली ग्रांट एयरपोर्ट, देहरादून निकटतम एयरपोर्ट है।

Credit: Istock

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: दिल्ली में दशहरा की रात इन 9 जगह घूम आओ, आ जाएगी बचपन की याद

ऐसी और स्टोरीज देखें