Sep 22, 2024

पटना से सिर्फ 5 घंटे दूर बसी है ये स्वर्ग जैसी जगह, भूल जाओगे शिमला-मनाली

prabhat sharma

​बहुत घूम लिया मसूरी-शिमला​

अगर आप बार-बार एक ही तरह के हिल स्टेशन पर जाकर थक गए हैं तो हम आपके लिए लेकर आए हैं एक ऐसी स्वर्ग सी सुंदर जगह की जानकारी जिसके बारे में कम लोग ही जानते हैं।

Credit: canva

पैसा बहाकर बैंकॉक क्यों जाते हैं भारतीय

​पटना के आस-पास स्वर्ग सा नजारा​

पटना के पास झारखंड राज्य में स्थित एक ऐसा खूबसूरत शहर है जहां आप क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते हैं। यहां पहुंचकर आप तनाव भरी जिंदगी और चिल्लम-चिल्ली से कुछ टाइम राहत का पा सकते हैं।

Credit: canva

फ्री में रहना, 60 रुपए में खाना

​हजारीबाग में बिताएं आनंद के पल​

अगर आप पटना में हैं तो यहां से हजारीबाग पहुंचने में ज्यादा वक्त नहीं जाएगा। लगभग 240 किलोमीटर की इस दूरी को आप बड़े ही आराम से 5 घंटे में पूरा कर सकते हैं।

Credit: canva

Resort in Jim Corbett

​प्राकृतिक सुंदरता कर देगी मंत्रमुग्ध​

झारखंड का लोकप्रिय गंतव्य हजारीबाग हरे-भरे दृश्य, शांत वातावरण प्राकृतिक सुंदरता और वन्य जीवन के लिए जाना जाता है। यहां पर आप अच्छा टाइम स्पेंड कर सकते हैं।

Credit: canva

You may also like

गरीबों के लिए स्वर्ग है दिल्ली की ये 3 र...
दिल्ली से कैसे जाएं तिरुपति बालाजी, कहां...

​स्थानीय संस्कृति से हो सकते हैं रुबरु​

हजारीबाग पहुंचकर यहां की कुछ जगहों पर स्थानीय संस्कृति आपको काफी ज्यादा लुभाएगी। यहां के स्थानीय लोगों की जीवनशैली देखकर आपका मन यहां पर ठहर जाने का करेगा।

Credit: canva

​झील में करें सैर​

शहर के केंद्र में कृत्रिम झीलें भी मौजूद हैं जहां पर आप नौकायन, सूर्योदय और सूर्यास्त के दृश्य को देखकर आनंदित हो सकते हैं।

Credit: canva

​कैनरी हिल​

हज़ारीबाग अगर आप गए हों तो कैनरी हिल जाना बिल्कुल भी ना भूलें। ये शहर से लगभग 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है जहां जाकर आपको पहाड़ से शानदार दृश्य दिखाई देगा।

Credit: canva

​स्ट्रीट फूड का उठा सकते हैं लुत्फ​

हज़ारीबाग अपने शाकाहारी और मांसाहारी स्ट्रीट फूड के लिए काफी फेमस है। बघेरी झोर, कचौरी, समोसा, धुस्का बड़ा, चिकन-मटन कबाब यहां पर लोग बड़े ही चाव से खाते हैं।

Credit: canva

​पटना सै कैसे पहुंचे हजारीबाग​

पटना से हजारीबाग के लिए कई ट्रेनें चलती हैं। इसके अलावा अगर आप सड़क मार्ग का चयन कर रहे हैं तो कई निजी और सरकारी बस सेवाएं भी पटना से चलती हैं।

Credit: canva

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: गरीबों के लिए स्वर्ग है दिल्ली की ये 3 रसोई, पेटभर के मिलता है सस्ता खाना

ऐसी और स्टोरीज देखें