Sep 26, 2024

नोएडा से सिर्फ 1 घंटे दूर बसी है स्वर्ग से सुंदर जगह, धुल जाएंगे सारे पाप

prabhat sharma

​नोएडा के पास है खूबसूरत जगह​

अगर आप शहर से दूर कुछ वक्त शांति में बिताना चाहते हैं तो इसके लिए आपको ज्यादा दूर जाने की जरूरत नहीं है। नोएडा के पास एक बेहद खूबसूरत और धार्मिक जगह है।

Credit: canva

​गंगा नदी के किनारे बसा है शहर​

नोएडा के बेहद पास उत्तर प्रदेश के ही हापुड़ जिले में गढ़मुक्तेश्वर स्थित है। ये एक ऐतिहासिक और धार्मिक स्थान है जिसका अपना विशेष महत्व है। गंगा नदी के किनारे बसा होना इसे खास बनाता है।

Credit: canva

​मुक्तेश्वर मंदिर में करें दर्शन​

गढ़मुक्तेश्वर पहुंचकर आप मुक्तेश्वर मंदिर में दर्शन करना बिल्कुल भी ना भूलें। इस मंदिर में विशेष रूप से देवों के देव महादेव की पूजा होती है।

Credit: canva

​हिन्दू धर्म के अनुयायियों के लिए महत्वपूर्ण​

इस जगह का हिन्दू धर्म के अनुयायियों के दिल में विशेष स्थान है। इस जगह को शिव भक्त बेहद पसंद करते हैं। यहां के शिव मंदिर में काफी ज्यादा शांति का एहसास होता है।

Credit: canva

You may also like

ताजमहल को टक्कर देते हैं आगरा के पास के ...
नोएडा में 1 हजार में जी लो अमीरों वाली ज...

​भगवान शिव से जुड़ा है नाम​

शिव के एक रूप से जुड़ा नाम मुक्तेश्वर इस जगह की पहचान के रूप में जाना जाता है। मान्यता है कि यहां भगवान शिव ने अपने भक्तों को मोक्ष प्रदान किया था।

Credit: canva

​गंगा नदी में करें स्नान​

गंगा नदी के किनारे का दृश्य बेहद सुंदर है जो आपको पूरी तरह से मंत्रमुग्ध कर देगा। गंगा नदी में स्ननान करने यहां दूर दूर से लोग आते हैं।

Credit: canva

​मोक्ष प्राप्त करने का है विश्वास​

मान्यता है कि यहां के पानी में स्नान करने से सारे पाप धुल जाते हैं वहीं मोक्ष की ओर मनुष्य अग्रसर होता है। गढ़मुक्तेश्वर का उल्लेख महाभारत में भी देखने को मिलता है।

Credit: canva

​स्थानीय संस्कृति को दर्शाती है जगह​

ये जगह स्थानीय संस्कृति को भी काफी अच्छे तरह से प्रस्तुत करती है। इस जगह से लोगों का जुड़ाव होने के चलते यहां कई मेलों और धार्मिक उत्सवों का आयोजन होता रहता है।

Credit: canva

​कैसे पहुंचे गढ़मुक्तेश्वर​

नोएडा से गढ़मुक्तेश्वर की दूरी लगभग 90 किलोमीटर है। सरकारी या प्राइवेट बस के माध्यम से आप बड़े ही आसानी से महज 1 घंटे के अंदर गढ़मुक्तेश्वर पहुंच सकते हैं।

Credit: canva

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: ताजमहल को टक्कर देते हैं आगरा के पास के ये टूरिस्ट स्पॉट, नाम सुनकर रह जाएंगे हैरान

ऐसी और स्टोरीज देखें