Apr 05, 2025

By: Medha Chawla

घूम आइए भारत के ये शानदार नेशनल पार्क्स, वाइल्डलाइफ लवर्स के लिए हैं स्वर्ग

​जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क

साल 1936 में स्थापित, जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क भारत का पहला राष्ट्रीय उद्यान है। ये पार्क खासतौर से बंगाल टाइगर की आबादी के लिए प्रसिद्ध है।

Credit: Canva

​काजीरंगा नेशनल पार्क

यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल में से एक काजीरंगा नेशनल पार्क एक सींग वाले गैंडे की आबादी के लिए जाना जाता है। यहां हाथी, बाघ और कई अन्य वन्यजीव भी देखे जा सकते हैं।

Credit: Canva

​रणथंभौर नेशनल पार्क

बाघों की मौजूदगी और ऐतिहासिक खंडहरों के लिए प्रसिद्ध रणथंभौर नेशनल पार्क, एडवेंचर लवर्स के ल‍िए एक बेहतरीन जगह हो सकती है।

Credit: Canva

​सुंदरबन नेशनल पार्क

सुंदरबन नेशनल पार्क भी यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है। ये पार्क बंगाल टाइगर और खारे पानी के मगरमच्छों का प्रमुख निवास स्थान है।


Credit: Canva

You may also like

दुनिया का 7 सबसे रोमांचक सफारी एडवेंचर्स...
ऋषिकेश से सिर्फ 2 घंटे दूर बसा है स्वर्ग...

​गिर नेशनल पार्क

गिर राष्ट्रीय उद्यान एशियाई शेरों की एकमात्र शरणस्थली है। यहां तेंदुए, हिरण और अन्य जंगली जानवर भी पाए जाते हैं, जिससे ये वाइल्डलाइफ लवर्स के लिए खास बन जाता है।


Credit: Canva

​बांधवगढ़ नेशनल पार्क

बांधवगढ़ नेशनल पार्क में बाघों की सबसे अधिक संख्या पाई जाती है। यहां की जीप सफारी पर्यटकों में बेहद लोकप्रिय है।

Credit: Canva

​पेरियार नेशनल पार्क

वेस्टर्न घाट की सुंदर वादियों में मौजूद पेरियार नेशनल पार्क अपनी प्राकृतिक सुंदरता, हाथियों की मौजूदगी और पेरियार झील पर नाव सफारी के लिए जाना जाता है।

Credit: Canva

​हेमिस नेशनल पार्क

क्षेत्रफल के हिसाब से, हेमिस नेशनल पार्क भारत का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान माना जाता है, जो हिम तेंदुओं के लिए प्रसिद्ध है।

Credit: Canva

​कान्हा नेशनल पार्क

बाघों और बारहसिंगा की बड़ी आबादी के लिए प्रसिद्ध, कान्हा नेशनल पार्क ने रुडयार्ड किपलिंग को द जंगल बुक लिखने की प्रेरणा दी थी।

Credit: Canva

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: दुनिया का 7 सबसे रोमांचक सफारी एडवेंचर्स, लाइफ में कम से कम एक बार जरूर जाना

ऐसी और स्टोरीज देखें