prabhat sharma
Nov 24, 2025
शहर की भागम-भाग से दूर अगर आप प्राकृतिक सौंदर्य और शांति की तलाश में हैं तो इस गांव की यात्रा आपकी ट्रैवल बकेट लिस्ट में जरूर शामिल होनी चाहिए।
Credit: canva
हम बात कर रहे हैं लाचुंग की जो सिक्किम का एक छोटा लेकिन जादुई पर्वतीय गांव है।
Credit: canva
बिम नाला झरना, जीरो प्वाइंट, युमथांग वैली, लाचुंग नदी यहां का प्रमुख प्राकृतिक आकर्षण है।
Credit: canva
सर्दियों के मौसम में अगर आप यहां घूमने का प्लान कर रहे हैं तो जान लें कि इस टाइम बर्फ की चादर ओढ़े इस समय ये जगह किसी सपने जैसे लगती है। जीरो प्वाइंट और आसपास के दृश्य आपका दिन बना देंगे।
Credit: canva
अगर आप हाइकिंग करने का प्लान कर रहे हैं तो सावधानी बरतनी बेहद जरूरी है क्योंकि अचानक ऊपर-नीचे जाने से परेशानी हो सकती है।
Credit: canva
लाचुंग पहुंचने का सबसे सुविधाजनक तरीका सड़क मार्ग है। पर्यटक सिक्किम में कहीं से भी आसानी से इस गांव तक पहुंच सकते हैं। आप गंगटोक से कैब बुक कर सकते हैं, और लाचुंग तक का मनोरम ड्राइव का सुखद अनुभव कर सकते हैं।
Credit: canva
पर्यटकों को आमतौर पर लाचुंग के लिए अनिवार्य इनर लाइन परमिट लेना होता है।
Credit: canva
ठहरने के लिए लाचुंग में आपको बजट में होटल और लॉज मिल जाएंगे। होमस्टे का अनुभव भी आप कर सकते हैं।
Credit: canva
फोटोग्राफी के शौकीन लोगों के लिए ये जगह जन्नत से कम नहीं है। अद्भुत घाटियां, झरने और हिम-शिखर के नजारों को कैमरे में कैद कर सकते हैं।
Credit: canva
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स