बस 2 रुपए में यहां खाएं दुनिया का सबसे छोटा समोसा, वजन बस 22 ग्राम

prabhat sharma

Oct 10, 2025

​​अलीगढ़ जाने का करें प्लान​​


घूमने-फिरने के दौरान अगर आप स्वाद का मजा भी लेना चाहेत हैं तो इस बार अलीगढ़ जाने का प्लान कर सकते हैं।

Credit: canva

​​स्वाद के मामले में पहचान​​


अलीगढ़, जो अपने ताले और शिक्षा के लिए फेमस है, अब स्वाद के मामले में भी एक नई पहचान बना रहा है।

Credit: canva

​​दुनिया का सबसे छोटा समोसा​​


अलीगढ़ के जय गंज इलाके में स्थित एक छोटी सी दुकान में दुनिया का सबसे छोटा समोसा तैयार होता है, जो ना केवल आकार में छोटा है, बल्कि स्वाद में भी लाजवाब है।

Credit: canva

​​करीब डेढ़ इंच लंबा​​


दुनिया का सबसे छोटा समोसा करीब डेढ़ इंच लंबा और 22 से 25 ग्राम वजन का है। इसके सुनहरे कुरकुरे आवरण में आलू और मसालों का अनोखा मिश्रण होता है।

Credit: canva

You may also like

करवा चौथ पर पार्टनर संग बिताएं क्वालिटी ...
शेर से करना है आमना-सामना तो जरूर देखें ...

​​सिर्फ इतनी है कीमत​​


इस दुकान में प्रतिदिन लगभग 5,000 से 6,000 समोसे तैयार होते हैं। प्रत्येक समोसे की कीमत ₹2 है।

Credit: canva

​​पर्यटकों के बीच चर्चा का विषय​​


अलीगढ़ का यह समोसा स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों के बीच भी चर्चा का विषय बन चुका है। ऐसे में अगर आप कभी अलीगढ़ जाएं, तो इस अनोखे समोसे का स्वाद लेना ना भूलें।

Credit: canva

​​अलीगढ़ के प्रमुख दर्शनीय स्थल​​


अलीगढ़ किला, खेरेश्वर मंदिर, नकवी पार्क, मुसा डाकरी संग्रहालय और मंगलायतन मंदिर यहां के प्रमुख दर्शनीय स्थल हैं।

Credit: canva

​​अलीगढ़ में खाने के स्थान​​


इसके अलावा सुबह के नाश्ते के लिए प्रसिद्ध स्थान शिब्बो कचौरी और जाफरान रेस्टोरेंट जाना ना भूलें।

Credit: canva

​​शॉपिंग और हैंगआउट स्पॉट्स​​


बाजारों में शॉपिंग का आनंद लेने के लिए क्लॉक टावर का रुख आप कर सकते हैं।

Credit: canva

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: करवा चौथ पर पार्टनर संग बिताएं क्वालिटी टाइम, घूम आएं ये 3 रोमांटिक जगहें

ऐसी और स्टोरीज देखें