Oct 04, 2024

कलयुग में भी कांप जाता है रावण, 7 जगहों पर होता है दहन का सबसे बड़ा आयोजन

prabhat sharma

​भगवान राम ने रावण को था हराया​

12 अक्टूबर 2024 को दशहरा त्योहार है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के द्वारा लंका के राजा रावण पर का मिली जीत का जश्न मनाने के लिए भारत के कोनों-कोनों पर ये त्योहार सेलिब्रेट किया जाता है।

Credit: canva

​रावण को किया जाता है दहन​

दशहरा वाली रात रावण दहन भी किया जाता है जो इस बात का प्रतीक है कि सच्चाई की हमेशा जीत होती है। ऐसे में रावण दहन देखने कहां जाएं जो आपके लिए यादगार हो जाए वो हम आपको बताएंगे।

Credit: canva

​विदेशी टूरिस्ट भी देखते हैं रावण दहन​

वैसे तो रावण दहन भारत में तकरीबन हर जगह होता है लेकिन, कुछ ऐसी भी जगहें हैं जहां पर ये बड़े अंदाज में सेलिब्रेट किया जाता है। नजारा इतना भव्य होता है कि विदेशी टूरिस्ट भी यहां आते हैं।

Credit: canva

​लाल किला मैदान​

रावण दहन देखने के लिए दिल्ली के लाल किला मैदान आप जा सकते हैं। यहां रावण के दहन का आयोजन काफी बड़े स्तर पर होता है जिसे देखने दूर-दूर से लोग आते हैं।

Credit: canva

You may also like

बिहार से सिर्फ 3 घंटें दूर है ये हिल स्ट...
इस शहर में 1 भी इंसान नहीं खाता मांस, कद...

​मैसूर पैलेस​

कर्नाटक में भी इस उत्सव को बड़े धूम-धाम से मनाया जाता है। दशहरा वाले दिन मैसूर पैलेस को खूबसूरत अंदाज में सजाया जाता है वहीं काफी खास अंदाज में रावण को दहन किया जाता है।

Credit: canva

​विद्याधर नगर स्टेडियम ​

राजस्थान के जयपुर में स्थित विद्याधर नगर स्टेडियम में आप रावण दहन देखने के लिए जा सकते हैं। रावण को राख होता देखने के लिए यहां दूर-दूर से लोग आते हैं।

Credit: canva

​कोटा​

राजस्थान के कोटा में रावण दहन देखना काफी भव्य अनुभव साबित हो सकता है। रावण के पुतले को जलता देखने के लिए कोटा में भी देशी और विदेशी पर्यटकों का जमावड़ा रहता है।

Credit: canva

​अयोध्या​

भगवान राम के जन्मस्थल उत्तर प्रदेश के अयोध्या में दशहरा काफी धूम-धाम से सेलिब्रेट होता है। रावण दहन देखने के लिए यहां दूर-दूर से लोग आते हैं।

Credit: canva

​दादर, जुहू और बांद्रा​

महाराष्ट्र में अगर आप रावण दहन देखना चाहते हों तो इसके लिए आपको दादर, जुहू या फिर बांद्रा का रुख करना होगा। यहां उत्साह अपने चरम पर रहता है।

Credit: canva

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: बिहार से सिर्फ 3 घंटें दूर है ये हिल स्टेशन, खूबसूरती के सामने स्वर्ग भी पड़ जाए फीका

ऐसी और स्टोरीज देखें