Oct 12, 2024

दिल्ली में दशहरा की रात इन 9 जगह घूम आओ, आ जाएगी बचपन की याद

prabhat sharma

​धूमधाम से मनता है दशहरा​

दिल्ली-NCR एक ऐसी जगह है जहां पर दशहरे को व्यापर रूप से मनाया जाता है। यहां पर कई ऐसे स्थान है जहां जाकर आप नाइट में इस त्योहार का लुत्फ उठा सकते हैं।

Credit: istock

​रामलीला मैदान​

दशहरे को यादगार बनाने के लिए दिल्ली में घूमने के लिए रामलीला मैदान से बेस्ट जगह आपके लिए कोई नहीं होगी। दशमी की शाम है रावण के विशाल आकार के पुतले यहां जलाए जाते हैं और लोग भगवान राम की जीत का जश्न मनाते हैं।

Credit: istock

​सुभाष मैदान​

दशहरा सेलिब्रेट करने के लिए सुभाष मैदान को दिल्ली के मुख्य पर्यटक आकर्षणों में से एक माना जाता है। कई मशहूर हस्तियां भी यहां रामलीला और रावण दहन देखेने के लिए आती हैं।

Credit: istock

​लाल किला मैदान​

लाल किला मैदान में होने वाली रामलीला को दिल्ली-एनसीआर की सबसे बेस्ट रामलीला माना जाता है। यहां बॉलीवुड सेलिब्रिटी या टेलीविजन कलाकार दिख जाएं तो बिल्कुल भी हैरान मत होना।

Credit: istock

You may also like

गाजियाबाद से सिर्फ 3 घंटे दूर बसी है स्व...
जहां अमीर इंसान जाते हैं वहां रतन टाटा न...

​DDA ग्राउंड NSP पीतमपुरा​

दशहरा सेलिब्रेट करने के लिए ये सबसे पुराने स्थानों में से एक है जहां रामलीला आयोजित की जाती है। यहां आपको दिल्ली की सर्वश्रेष्ठ रामलीलाओं में से एक देखने को मिलेगी।

Credit: istock

​श्रीराम भारतीय कला केंद्र, कॉपरनिकस मार्ग​

दशहरे के दौरान दिल्ली में आप श्रीराम भारतीय कला केंद्र भी घूमने का प्लान बना सकते हैं। यहां कार्यक्रम मंच पर होता है और आपको भीड़ के बारे में ज्यादा चिंता करने की ज़रूरत नहीं है।

Credit: istock

​जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम​

दशहरे पर नाइटआउट करने के लिए जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम आपके लिए उपयुक्त स्थान है। यहां की आतिशबाजी सर्वोत्तम मानी जाती है जो आपको मंत्रमुग्ध कर देगी।

Credit: istock

​रामलीला मैदान, केशव पुरम​

नॉर्थ दिल्ली में दशहरे को सेलिब्रेट करने के लिए रामलीला मैदान, केशव पुरम सबसे अच्छी जगह है। यहां रावण और उसके रिश्तेदारों के पुतलों को शास्त्रीय शैली में बनाया जाता है जो आपको बचपन के दिनों की याद दिला देगा।

Credit: istock

​DDA ग्राउंड पटपड़गंज​

पटपड़गंज में नेशनल विक्टर स्कूल के पास डीडीए ग्राउंड में आयोजित होने वाला रावण दहन आपको मंत्रमुग्ध कर सकता है। यहां का माहौल काफी ज्यादा जबरदस्त होता है।

Credit: istock

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: गाजियाबाद से सिर्फ 3 घंटे दूर बसी है स्वर्ग जैसी जगह, नहीं देखा तो जीवन भर पछताओगे

ऐसी और स्टोरीज देखें