पहाड़ों की गोद में बसा चमत्कारी मठ, जिसे देखे बिना यात्रा अधूरी

prabhat sharma

Dec 29, 2025

​​स्पीति घाटी​​


रोमांचक यात्रा की चाह रखने वाले पर्यटकों के लिए हिमाचल प्रदेश में स्थित स्पीति घाटी की यात्रा बेहद खास होती है।

Credit: canva

​​दूर-दूर से आते हैं लोग​​

स्पीति घाटी अपने अद्वितीय बौद्ध मठों के लिए पर्यटकों को खासा आकर्षित करती है जहां दूर-दूर से पर्यटक आते हैं।

Credit: canva

​​भीड़-भाड़ से मिलेगी शांति​​


शांति के 2 पल बिताने के लिए इस बार आपको 11वीं सदी में बने स्पीति के सबसे बड़े और पुराने मठ का दौरा करना चाहिए।

Credit: canva

​​की मठ​​


हम बात कर रहे हैं तिब्बती बौद्ध मठ Kee के बारे में जो 4,166 मीटर की ऊंचाई पर एक पहाड़ी की चोटी पर स्थित है।

Credit: canva

You may also like

पर्वतों के बीच छिपा स्वर्ग, उत्तराखंड का...
जंगल की सैर नहीं असली थ्रिल, जहां हर सफर...

​​आध्यात्मिक महत्व​​


ये मठ किले जैसी दिखने वाली अपनी विशिष्ट वास्तुकला और आध्यात्मिक महत्व के लिए फेमस है।

Credit: canva

​​मठ से दृश्य​​


फोटोग्राफी का शौक रखने वाले पर्यटकों के लिए ये जगह जन्नत से कम नहीं है। पहाड़ी पर स्थित स्पीति नदी के किनारे से पूरी घाटी का दिल खुश करने वाला नजारा आप देख सकते हैं।

Credit: canva

​​गेलुग्पा संप्रदाय​​


स्पीति घाटी में सबसे बड़े और सबसे पुराने मठों में से एक Kee मठ का कनेक्शन गेलुग्पा संप्रदाय से है।

Credit: canva

​​धार्मिक प्रशिक्षण केंद्र​​

यह मठ लामाओं के लिए एक धार्मिक प्रशिक्षण केंद्र के रूप में कार्य करता है।

Credit: canva

​​कैसे पहुंचें​​


स्पीति की राजधानी काजा से सड़क मार्ग से (लगभग 12 किमी दूर) यहां पहुंचा जा सकता है। ज्यादातर पर्यटक यात्रा के लिए इसी मार्ग का चुनाव करते हैं।

Credit: canva

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: पर्वतों के बीच छिपा स्वर्ग, उत्तराखंड का खजाना मंगलाछु ताल

ऐसी और स्टोरीज देखें