गर्लफ्रेंड के साथ लॉन्ग ड्राइव पर निकल जाओ यहां, दोगुना हो जाएगा मजा

prabhat sharma

Jan 04, 2025

​न्यू ईयर 2025 ​

साल 2025 की शुरुआत हो चुकी है। नए साल को शानदार और मजेदार बनाने के लिए आप सबने ट्रैवल प्लान जरूर सोचा होगा।

Credit: canva

​बाइक ट्रिप​

सफर तब तक सफर नहीं होता है जब तक आपका हमसफर आपके साथ ना हो। ऐसे में भारत की कुछ ऐसी शानदार और दिलकश बाइक रोड ट्रिप्स हैं जहां जाना एक बार तो बनता है।

Credit: canva

​मंगलौर​

नए साल पर आप मंगलौर से गोवा की रोड ट्रिप कर सकते हैं। इस शानदार यात्रा में आपको खूबसूरत समुद्री तटों और हरे-भरे पहाड़ों का खुशनुमा दृश्य देखने को मिलेगा।

Credit: canva

​तवांग​

गुवाहाटी से तवांग तक की ट्रिप आपके दिल में जोश और रोमांच भर देगी। यहां आपको कई सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहरों के दर्शन मिलेंगे।

Credit: canva

You may also like

स्वर्ग हैं बरेली के ये नाइट क्लब, पूरी र...
घूम आओ दिलजीत दोसांझ के गांव, हर दूसरे घ...

​वागामोन​

मुन्नार से वागामोन तक की यात्रा में आपको केरल के खूबसूरत हिल स्टेशन, चाय के बागान और घने जंगल दिखेंगे।

Credit: canva

​गुलमर्ग​

जम्मू से गुलमर्ग लंबी बाइक यात्रा में आपको प्राकृतिक सौंदर्य का मनमोहक अनुभव मिलेगा। ये यात्रा एडवेंचर लवर्स के लिए जन्नत साबित हो सकती है।

Credit: canva

​कच्छ​

ये यात्रा आपके लिए बहुत खास हो सकती है। कच्छ अपने रण उत्सव, कॉन्सर्ट, लोक कला और सांस्कृतिक धरोहरों के लिए पूरी दुनिया में फेमस है।

Credit: canva

​लेह​

लेह की यात्रा पर्वतीय क्षेत्रों की सबसे शानदार यात्रा मानी जाती है। ये यात्रा 3,000 मीटर से 5,000 मीटर की ऊंचाई से होकर गुजरती है।

Credit: canva

​हम्पी​

हम्पी की यात्रा के दौरान आपको हरियाली से लहराते मैदानों के साथ पौराणिक मंदिर, हेमकूट पहाड़ और बेमिसाल रॉक-आर्ट देखने को मिलेंगे।

Credit: canva

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: स्वर्ग हैं बरेली के ये नाइट क्लब, पूरी रात कर सकते हो एन्जॉय

ऐसी और स्टोरीज देखें