Dec 24, 2025
दुनिया में कुछ ऐसी जगहे हैं जहां ठंड की कल्पना करना तक मुश्किल है।
Credit: Istock
रूस में स्थित ओयम्याकोन गांव धरती पर सबसे ठंडी बसी हुई जगह है जहां -67.7 डिग्री सेल्सियस का तापमान दर्ज किया जा चुका है।
Credit: Istock
ओयम्याकोन गांव से जुड़ा दिलचस्प किस्सा ये है कि यहां लोग बहुत ज्यादा ठंड से बचने के लिए अपनी कारों के इंजन 24 घंटे चालू रखते हैं।
Credit: Istock
इस कड़ाके की ठंड का सामना करने के लिए ओयम्याकोन गांव के लोग रेनडियर का मांस और घोड़े के लिवर जैसे फैटी खाने पर निर्भर रहते हैं।
Credit: Istock
यूनाइटेड स्टेट्स का सबसे उत्तरी शहर उटकियागविक इतना ठंडा है कि यहां 65 दिनों से ज्यादा अंधेरा रहता है।
Credit: Istock
कनाडा के युकोन में स्नैग नाम की एक छोटी बस्ती है जहां -63°C का तापमान दर्ज किया जा चुका है।
Credit: Istock
उत्तरी अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी में स्थित डेनाली में न्यूनतम तापमान-59°C से नीचे तक दर्ज किया जा चुका है।
Credit: Istock
ग्रीनलैंड में स्थित नॉर्थ आइस एक पुराना रिसर्च स्टेशन रहा है जहां न्यूनतम तापमान -66°C तक दर्ज किया जा चुका है।
Credit: Istock
दुनिया के सबसे ठंडे शहरों में शामिल याकुत्स्क में न्यूनतम तापमान -64°C तक दर्ज किया जा चुका है।
Credit: Istock
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स