May 19, 2025
हम आपको बताएंगे भारत में छिपे ऐसे गांव के बारे में जो गूगल मैप तक पर नहीं है। ना ही यहां कोई होटल है फिर भी विदेशी टूरिस्ट तक यहां रुकना बेहद पसंद करते हैं।
Credit: instagram
छत्तीसगढ़ राज्य के बस्तर जिले में स्थित धुड़मारास एक छोटा सा आदिवासी गांव है। कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के मध्य ये गांव बसा हुआ है।
Credit: instagram
घने जंगलों, पहाड़ियों और कांगेर नदी के किनारे स्थित ये गांव प्राकृतिक सुंदरता और जैव विविधता के चलते आदर्श इको-टूरिज्म स्थल है।
Credit: instagram
गूगल मैप पर आपको यह गांव नजर नहीं आएगा और ना ही इसे राजस्व या फिर वन गांव का दर्जा मिला हुआ है।
Credit: instagram
कांगेर और शबरी नदियों में यहां कयाकिंग और बांस राफ्टिंग पर्यटकों के बीच खासा लोकप्रिय है।
Credit: instagram
गांव के आसपास के जंगलों में ट्रैकिंग के दौरान नेचर वॉक का मजा लेते हुए पक्षी दर्शन कर सकते हैं।
Credit: instagram
स्टे के लिए आपको बिल्कुल भी तनाव लेने की जरूरत नहीं है। पर्यटक यहां धुर्वा डेरा होमस्टे में रह सकते हैं, जो मिट्टी और बांस के घरों और आदिवासी व्यंजनों का अनूठा अनुभव प्रदान करता है।
Credit: instagram
संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन द्वारा धुड़मारास गांव को दुनिया के टॉप 20 पर्यटन गांवों में शामिल किया जा चुका है।
Credit: instagram
निकटतम रेलवे स्टेशन जगदलपुर (लगभग 40 किमी) है। सड़क मार्ग का चयन करते हैं तो रायपुर से जगदलपुर के लिए नियमित बस सेवाएं उपलब्ध हैं।
Credit: instagram
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स