भारत में घूमने की सबसे सस्ती जगह, जहां सिर्फ 1000 रुपये में दिखते हैं जन्नत से नजारे

Srishti

Apr 30, 2024

​मुरथल, सोनीपथ​

नई दिल्ली से लगभग 48 किमी दूर मुरथल हरियाणा का एक छोटा सा गांव है, जहां कुछ बेहतरीन ढाबे दिल्ली, हरियाणा से आने वाले लोगों की खिदमत में तैयार रहते हैं। इस जगह में मनोरंजन पार्क और फोटो खिंचवाने के लिए कई पॉइंट भी मौजूद हैं।

Credit: canva

History of Lipstick

​मैक्लोडगंज, हिमाचल ​

मैक्लोडगंज हिमाचल का एक ऐसा हिल स्टेशन है, जहां आप रहना, खाना-पीना 700 से 1500 रुपए के आसपास कर सकते हैं। मैक्लोडगंज की नाइटलाइफ का मजा लेने के लिए आप लोकल पब और बार का आनंद ले सकते हैं।

Credit: canva

IRCTC Andaman Package

​दांडेली, कर्नाटक​

दांडेली की खूबसूरती का कोई मुकाबला नहीं है। काली नदी यहां का मुख्य आकर्षण है, जो हरे-भरे जंगलों से घिरा हुआ है। विशाल घाटियों और पहाड़ी इलाकों में घूमते हुए आप यहां के वाइल्डलाइफ सेंचुरी में दुर्लभ जानवरों और पक्षियों को देख सकते हैं।

Credit: canva

Digestion Boosting Drinks

​आगरा, उत्तर प्रदेश​

ताजमहल की वजह से आगरा भले ही एक पसंदीदा पर्यटन स्थल है, लेकिन यहां आने के और भी कई कारण हैं। इस जगह पर रहना और खाना दोनों ही बजट में हो सकता है। दिल्ली या उसके आसपास रहने वाले लोग यहां आकर एक दिन का सस्ता ट्रिप घूम सकते हैं।

Credit: canva

You may also like

गर्मी की छुट्टियों में घूमें भारत का Moo...
ये हैं North-East इंडिया की 10 खूबसूरत ज...

​मोरनी हिल्स, हरियाणा ​

समुद्र तल से 1220 मीटर की ऊंचाई पर स्थित, मोरनी हिल्स प्रकृति प्रेमियों के लिए जन्नत से कम नहीं है, क्योंकि यहां पक्षियों की एक बड़ी विविधता पाई जाती है। यहां ट्रेकिंग, रॉक क्लाइम्बिंग सहित कई एडवेंचर एक्टिविटीज में शामिल हो सकते हैं।

Credit: canva

​उदयपुर , राजस्थान ​

उदयपुर में पार्टनर के साथ घूमने के लिए आ ही रहे हैं, तो यहां की रोमांटिक पिछोला झील में नाव की सवारी जरूर करें। उदयपुर का विंटेज कार म्यूजियम भी देखने लायक जगहों में आता है।

Credit: canva

​ऋषिकेश, उत्तराखंड​

ऋषिकेश भी एक ऐसी जगह है, जहां आप 1000 रुपए खर्च कर एक दिन में वापस घूमकर आ सकते हैं। ऋषिकेश में आप कुछ एडवेंचर एक्टिविटीज जैसे रिवर राफ्टिंग और बंजी जंपिंग कर सकते हैं। इसके अलावा आप यहां पर गंगा आरती देखने के साथ साथ कई प्राचीन मंदिरों के भी दर्शन कर सकते हैं।

Credit: canva

​​भरतपुर पक्षी अभयारण्य, राजस्थान​​


भरतपुर पक्षी अभयारण्य को केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान भी कहा जाता है। यहां पर पक्षियों की 375 प्रजातियां शामिल हैं, जिनमें क्रेन, बगुले, स्पूनबिल, पेलिकन जैसे पक्षी भी हैं।

Credit: canva

​​दार्जिलिंग​​


अगर आप ऐसी जगह की तलाश में हैं जहां हरी भरी हरियाली से पूरी जगह किसी जन्नत से कम नहीं लग रही हो, तो दार्जिलिंग आपके लिए बेस्ट प्लेस साबित हो सकता है।

Credit: canva

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: गर्मी की छुट्टियों में घूमें भारत का Moon Land, धरती पर दिखेंगे स्वर्ग से सुंदर नजारे

ऐसी और स्टोरीज देखें