Oct 07, 2024

अल्मोड़ा से 2 घंटे दूर बसी है ये हद से ज्यादा शांत जगह, खूबसूरती ऐसी स्वर्ग पड़ जाए फीका

prabhat sharma

​शांत जगह पर बिताओ वक्त​

अगर आप रोजमर्रा की लाइफ से बोर हो गए हो और एक शांति वाले माहौल में जाकर टाइम स्पेंड करना चाहते हो तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है।

Credit: google

​शांत पहाड़ी स्थान बिनसर​

उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में स्थित बिनसर शांत पहाड़ी स्थान है जो घने जंगलों, बर्फ से ढकी हिमालय की चोटियों और अपने प्राकृतिक सौंदर्य के लिए जाना जाता है।

Credit: google

​हिमालय के मनोरम दृथ्य​

सूर्योदय और सूर्यास्त के अद्भुत नजारे के साथ ही आपको बिनसर में हिमालय के मनोरम दृथ्य बर्फ से ढकी नंदा देवी, त्रिशूल, पंचचुली चोटियों के दर्शन हो जाएंगे।

Credit: google

​हाइकिंग और ट्रेकिंग​

घने जंगलों और सुंदर नजारों के बीच बिनसर में जाकर आप ट्रेकिंग और हाइकिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। अल्मोड़ा, जागेश्वर और अन्य पहाड़ी यहां के फेमस टूरिस्ट प्लेस हैं।

Credit: google

You may also like

गरीबों के लिए स्वर्ग हैं आगरा के ये नाइट...
नोएडा से सिर्फ 5 घंटे दूर बसा है ये हिल ...

​प्रकृति की गोद में बिताए वक्त​

बिनसर, शहर की चिकचिक से आपको राहत देने का काम कर सकता है। शांत और कम व्यस्त होने की वजह से आप यहां सुकून के 2 पल बिता सकते हैं।

Credit: google

​घूमने के स्थान​

बिनसर महादेव मंदिर, गोलू देवता मंदिर और कसार देवी मंदिर बिनसर के पास स्थित फेमस मंदिर हैं जहां पर आप दर्शन करने और शांति के लिए जा सकते हैं।

Credit: google

​बिनसर घूमने का सही टाइम​

अगर आप हिमालय की मनमोहक चोटियों का दृश्य देखना चाहते हैं तो फिर सितंबर से नवंबर महीने के बीच बिनसर घूमने का प्लान करें। इन महीनों में मौसम ज्यादा साफ रहता है।

Credit: google

​अल्मोड़ा से पहुंचे बिनसर​

अल्मोड़ा से बिनसर की दूरी तकरीबन 48 किलोमीटर है। इस यात्रा को आप बड़े आराम से टैक्सी या फिर बस के द्वारा 2 घंटे या उससे पहले भी पूरा कर सकते हैं।

Credit: google

​बिनसर में रुकने की जगह​

बिनसर पहुंचकर आपको रुकने के लिए ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। यहां आपको बड़े ही आराम से सस्ते और सुंदर होटल, रिसॉर्ट्स और होमस्टे मिल जाएंगे।

Credit: google

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: गरीबों के लिए स्वर्ग हैं आगरा के ये नाइट क्लब, पूरी रात दिल खोलकर करो एन्जॉय

ऐसी और स्टोरीज देखें