Apr 02, 2025
By: Medha Chawlaशिमला में अप्रैल-मई के दौरान ये हिल स्टेशन स्थानीय त्यौहारों और कार्यक्रमों से भरा रहता है। ये जगह फैमिली ट्रिप के लिए बेस्ट हो सकती है।
Credit: iStock
मनाली गर्मियों में जाने के लिए सबसे बेहतरीन ट्रेवल डेस्टिनेशन मानी जाती है। यहां का खुशनुमा मौसम आपके तन-मन को ताजगी से भर सकता है।
Credit: iStock
दार्जिलिंग का सुहाना मौसम एक प्रमुख आकर्षण है क्योंकि शहर का ठंडा तापमान मैदानी इलाकों की भीषण गर्मी से राहत देता है। ये जगह अपनी टॉय ट्रेन के लिए मशहूर है।
Credit: iStock
नैनीताल शांत झीलों और हरी-भरी हरियाली से घिरा हुआ है जो इसे गर्मियों की छुट्टियों के लिए एक शानदार टूरिस्ट प्लेस बनाता है।
Credit: iStock
अप्रैल से मई का समय मसूरी जाने का सबसे अच्छा समय माना जाता है क्योंकि आप झील के किनारे परिवार के साथ पिकनिक का मजा ले सकते हैं।
Credit: iStock
लेह-लद्दाख का मौसम अक्सर ठंडा रहता है जहां पर आप ट्रैकिंग, रोड ट्रिप और अन्य एडवेंचर स्पोर्ट्स का लुत्फ उठा सकते हैं।
Credit: iStock
कूर्ग कॉफी के बागानों और हरियाली से भरपूर है जहां गर्मियों में ट्रैकिंग, हाइकिंग और प्रकृति की सैर के लिए मौसम अच्छा रहता है।
Credit: iStock
ऊटी में गर्मियों में जाना इसलिए अच्छा माना जाता है क्योंकि इस समय यहां का तापमान 15 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। यहां आप एडवेंचर स्पोर्ट्स का आनंद भी ले सकते हैं
Credit: iStock
तवांग, अरुणाचल प्रदेश में मौजूद एक खूबसूरत जगह है जो मुख्य रूप से अपने प्रसिद्ध तवांग मठ के लिए जानी जाती है। भीषण गर्मी के दौरान यहां का मौसम सुहाना रहता है।
Credit: iStock
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स