परिवार के साथ बिताने हैं यादगार पल तो घूम आएं दिल्ली के ये 10 पिकनिक स्पॉट

Srishti

Dec 10, 2024

​नेहरू पार्क​


जब दिल्ली में पिकनिक का जिक्र होता है तो नेहरू पार्क का नाम जरूर आता है। ये जोर बाग मेट्रो स्टेशन के पास में है और काफी शांत जगह है।

Credit: canva

सबसे महंगा शहर

​सुंदर नर्सरी​


ये जगह पिकनिक मनाने के लिए बहुत अच्छी जगह है। इसी के पास ही हुमायूं का मकबरा भी स्थित है, जहां पर आप घूम सकते हैं।

Credit: canva

​लोधी गार्डन​


लोधी गार्डन में लोग पिकनिक मनाने के अलावा सुबह की सैर करने के लिए भी आते हैं। इस जगह पर आपको हरियाली भी देखने को मिलेगी और पुरानी इमारतें भी।

Credit: canva

​नेशनल जूलॉजिकल पार्क​


नेशनल जूलॉजिकल पार्क दिल्ली के पुराने किले के पास मौजूद है। दिल्ली के आसपास पिकनिक मनाने के लिए ये जगह एकदम बेस्ट है।

Credit: canva

You may also like

ये हैं दुनिया के 5 सबसे सुंदर बीच, जहां ...
इस महंगी जगह घूमती हैं नीता अंबानी, चौंक...

​गार्डन ऑफ 5 सेंसेज​


यह जगह अपने नाम की तरह ही खास है। गार्डन ऑफ 5 सेंसेज में आपको बाग-बगीचे देखने को मिलेंगे। ये जगह साकेत मेट्रो स्टेशन के पास स्थित है।

Credit: canva

​ओखला बर्ड सेंचुरी​


यमुना नदी के ऊपर ओखला बैराज पर मौजूद ओखला बर्ड सेंचुरी है, जहां आप पक्षियों की अलग-अलग प्रजातियों और प्राकृतिक सुंदरता का भरपूर मजा उठा सकते हैं। ये दिल्ली का सबसे फेमस पिकनिक स्पॉट है, जहां बच्चे, फैमिली, कपल्स भी घूमने के लिए आते हैं।

Credit: canva

​असोला भट्टी वन्यजीव सेंचुरी​


यहां पर आपकों पेड़-पौधों के साथ ही पशु-पक्षी भी देखने को मिलेंगे। यहां पर आपको कई प्रजाति के पक्षी दिखाई देंगे। यहां आने के लिए आपको बदरपुर मेट्रो स्टेशन जाना होगा।

Credit: canva

​महरौली पुरातत्व पार्क​


दिल्ली के ऐतिहासिक जगहों में से एक महरौली पुरातत्व पार्क भी है। यहां पर मकबरा, बावली, बोट हाउस, लाल किटो किला राय पिथौरा जैसी बहुत सी चीजे हैं। यहां पिकनिक के साथ घूमने के लिए भी बहुत अच्छी जगह है।

Credit: canva

​इंडिया गेट​


दिल्ली में चाहे घूमने की बात हो या पिकनिक मनाने की हो, इंडिया गेट लोगों की पसंदीदा जगह रहती है। यहां पर आपको खाने के लिए भी बहुत सी चीजें मिल जाएंगी।

Credit: canva

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: ये हैं दुनिया के 5 सबसे सुंदर बीच, जहां बैठ समुद्र का नजारा लेने पहुंचते हैं हजारों लोग

ऐसी और स्टोरीज देखें