Jul 12, 2025
अगर आप मनाली घूमने का प्लान कर रहे हैं तो इस बार शहर में ही रुकने के बजाय एक यूनीक जगह का रुख कर सकते हैं।
Credit: tripoto
यह एक ऐसी जगह है जो पहाड़ों के बीच आपको सुकून देने का काम कर सकती है और जहां का माहौल परिवार जैसा है।
Credit: tripoto
जगतसुख नामक गांव में स्थित लैगोम होमस्टे के बारे में बेहद ही कम लोग जानते हैं जहां आप स्टे करने का प्लान कर सकते हैं।
Credit: tripoto
मनाली से लगभग 6 से 7 किलोमीटर की दूरी पर लैगोम होमस्टे है जहां आपको शांतिपूर्ण और आत्मीयता से भरा माहौल मिल जाएगा।
Credit: tripoto
सेब के बागों से भरी इस जगह पर आपको कमरे से ही हिमालय की बर्फीली चोटियों के दृश्य साफ-साफ दिख जाएंगे।
Credit: tripoto
यहां आपको घर के बने स्वादिष्ट भोजन के अलावा फ्री वाई-फाई से लेकर निजी बाथरूम तक सबकी सुविधा मिल जाएगी।
Credit: tripoto
लाउंज, लाइब्रेरी और बाहर बैठने की जगह यहां उपलब्ध है ऐसे में ये जगह वर्केशन के लिए भी बिल्कुल परफेक्ट है।
Credit: tripoto
शहर से दूर इस जगह पर आप सुबह बर्फबारी देखने के अलवा रात में तारों की छांव के नीचे चाय पीने का अनुभव कर सकते हैं।
Credit: tripoto
हिडिम्बा मंदिर, सोलांग वैली और रोहतांग पास यहां से काफी पास है जहां आप आसानी से जा सकते हैं।
Credit: tripoto
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स