Jan 31, 2025
भारत में कई ऐसे शहर हैं जो अपनी खूबसूरत नदियों के लिए प्रसिद्ध हैं। ये न केवल प्राकृतिक रूप से सुंदर हैं, बल्कि धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व भी रखते हैं।
ऋषिकेश गंगा नदी के किनारे स्थित है और योग तथा ध्यान का विश्व प्रसिद्ध केंद्र है। लक्ष्मण झूला और गंगा आरती जैसे अनुभव इस स्थान को खास बनाते हैं।
गंगा नदी के किनारे बसा वाराणसी भारत का सबसे प्राचीन शहर है। यहां के घाटों का नजारा, गंगा आरती और धार्मिक महत्व इसे एक खास पहचान देते हैं।
अल्लेप्पी अपनी बैकवाटर्स और हाउसबोट्स के लिए प्रसिद्ध है। पंबा, मणिमाला, एचनकोविल जैसी कई नदियां और उससे जुड़ी नहरें इसे पूर्व का वेनिस बनाती हैं।
ऊटी की पायकारा नदी इस पहाड़ी क्षेत्र की सुंदरता को और बढ़ा देती है। शांत और ठंडे वातावरण के बीच बहती यह नदी पर्यटकों को सुकून और राहत का अनुभव कराती है।
नर्मदा नदी जबलपुर में मार्बल रॉक्स के बीच बहती है, जहां धुआंधार जलप्रपात मुख्य आकर्षण है। यह स्थान अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शांत माहौल के लिए जाना जाता है।
तीस्ता नदी अपनी तेज धारा और हरे-भरे पहाड़ों के बीच बहने के लिए जानी जाती है। गंगटोक के पास बहती यह नदी रिवर राफ्टिंग और कयाकिंग के लिए भी मशहूर है।
महेश्वर नर्मदा नदी के तट पर स्थित एक ऐतिहासिक शहर है। यहां के घाट, प्राचीन मंदिर और किले नर्मदा की खूबसूरती के साथ इसे और भी खास बनाते हैं।
झेलम नदी कश्मीर की खूबसूरती में चार चाँद लगाती है। यह नदी डल झील से होकर बहती है और श्रीनगर में हाउसबोट्स और शिकारा की सवारी का आनंद लिया जा सकता है।
तुंगभद्रा नदी हंपी के ऐतिहासिक खंडहरों के बीच बहती है। इस नदी के किनारे के पत्थरों और मंदिरों का दृश्य बेहद मनमोहक है।
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स