Jan 05, 2026
कुछ ऑनलाइन साइट्स में जनवरी 2003 में एंड्रयू कार्लसन से जुड़ी खबरे आई थीं जिसका कनेक्शन टाइम ट्रैवल से बताया जा रहा था।
Credit: Istock
खबर थी कि ये बंदा हद से ज्यादा लकी था जिसने महज तीन हफ्तों में $800 को $350 मिलियन लगभग करोड़ों से अधिक में बदल दिया था।
Credit: Istock
इतना बेचैनी बढ़ाने वाला रिटर्न देख कर जांच एंजेसी को शक हुआ कि ये शायद कोई इन्साइडर ट्रेडर होगा।
Credit: Istock
उसकी असामान्य जीत के बाद जब उससे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वो एक टाइम ट्रैवलर है।
Credit: Istock
एंड्रयू कार्लसन ने दावा किया कि वो साल 2256 से टाइम ट्रैवल करके आया है।
Credit: Istock
पूछताछ के दौरान उसने बताया कि उसके पास भविष्य के बाजार डेटा थे जिसके चलते उसे स्टॉक्स की कीमतों का पहले ही पता हो जाता था।
Credit: Istock
जांच एजेंसी को लगा कि कार्लसन झूठ बोल रहा है लेकिन जांच में ये पता चला कि 2002 से पहले का तो इस व्यक्ति का कोई रिकॉर्ड ही नहीं था।
Credit: Istock
3 अप्रैल 2003 को कार्लसन को कोर्ट में बेल के लिए उपस्थित होना था लेकिन अचानक से वो गायब हो गया और फिर कभी नहीं दिखा।
Credit: Istock
एंड्रयू कार्लसन सच में था या नहीं आज तक इसका कोई ठोस सबूत नहीं मिला है। इस कहानी का ऑफिशियल सरकारी रिकॉर्ड मौजूद नहीं है।
Credit: Istock
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स