Apr 06, 2025

By: Medha Chawla

कैंची धाम जाएं तो इन जगहों को जरूर घूमकर आएं, वरना रह जाएगी यात्रा अधूरी

​कैंची धाम

कैंची धाम को एक आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र माना जाता है, जहां भक्तों को भगवान हनुमान की कृपा प्राप्त होने की मान्यता है।

Credit: Canva

​शांत वातावरण

कैंची धाम का शांत और सुंदर वातावरण इसे न केवल सिद्ध धार्म‍िक स्थल बनाता है, बल्कि इसे पर्यटन की भी अच्‍छी जगह बनाता है।

Credit: Canva

​कैंची धाम के पास

लेकिन कैंची धाम के पास कुछ ऐसी जगहें हैं, जहां की यात्रा बेहद शानदार मानी जाती है। ऐसे में चल‍िए जानते हैं इन जगहों के बारे में।


Credit: Canva

​नौकुचियाताल झील

नौकुचियाताल झील, जिसे नौ कोनों वाली झील के रूप में भी जाना जाता है, अपनी अनूठी विशेषताओं और पौराणिक कथाओं के लिए प्रसिद्ध है।

Credit: Canva

You may also like

अब तुम भी घूम आओ बैंकॉक, 4 दिन 3 रात जमक...
भूल जाएंगे स्विटजरलैंड, इस गर्मी करें मन...

​काकड़ीघाट धाम

काकड़ीघाट धाम की ऐतिहासिक और आध्यात्मिक विरासत बेहद समृद्ध है। ये जगह नीम करोली बाबा और स्वामी विवेकानंद से जुड़ी भी मानी जाती है।

Credit: Canva

​ढोकनी झरना

हरियाली और पहाड़ों से घिरा ये झरना नेचर लवर्स के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। शांति की तलाश करने वाले यात्रियों के लिए ये एक बढ़ियां ट्रेवल डेस्टिनेशन हो सकती है।

Credit: Canva

​घोड़ाखाल मंदिर

घोड़ाखाल मंदिर, जिसे गोलू देवता मंदिर के नाम से भी जाना जाता है, एक प्रसिद्ध मंदिर है जहां भक्त अपनी मन्नतों को कागज पर लिखकर मंदिर में टांगते हैं। मंदिर में बड़ी संख्या में घंटियां बंधी हुई हैं।


Credit: Canva

​हनुमान गढ़ी

ये प्रसिद्ध मंदिर भगवान हनुमान को समर्पित है। यहां से सूर्योदय और सूर्यास्त का अद्भुत दृश्य देखने को मिलता है।


Credit: Canva

​भालूगाड़ झरना

उत्तराखंड के मुक्तेश्वर में स्थित भालूगाड़ झरना, प्रकृति प्रेमियों और पर्यटकों के लिए एक खास जगह है, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता और ट्रेकिंग के लिए जाना जाता है।


Credit: Canva

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: अब तुम भी घूम आओ बैंकॉक, 4 दिन 3 रात जमकर करो मौज, रहने-खाने की नो टेंशन

ऐसी और स्टोरीज देखें