Dec 11, 2024

Year Ender 2024: इस साल लॉन्च हुए 10 हाईटेक गैजेट्स, होश उड़ा देंगे फीचर्स

Vishal Mathel

​एप्पल विजन प्रो (Apple Vision Pro)​

Apple का पहला मिक्स्ड रियलिटी हेडसेट अल्ट्रा-हाई-डेफिनेशन डिस्प्ले, स्पेशियल ऑडियो और आई-ट्रैकिंग टेक्नोलॉजी के साथ आता है। इसे गेमिंग, वर्चुअल मीटिंग और प्रोडक्टिविटी के लिए डिजाइन किया गया है।

Credit: istock

​टेस्ला ऑप्टिमस (Tesla Optimus)​

टेस्ला का एक ह्यूमनॉइड रोबोट जो घरेलू काम करने में सक्षम है। यह सामान ले जाना, खाना पकाने में भी मदद कर सकता है। ऑप्टिमस टेस्ला के एडवांस AI सिस्टम का उपयोग करता है।

Credit: istock

​Huawei Mate XT Ultimate ​


चीनी कंपनी ने दुनिया का पहला तीन फोल्ड वाला स्मार्टफोन पेश किया। यह फोन पूरी तरह से खुलने पर टैबलेट बन जाता है।

Credit: istock

​Dyson Zone Air-Purifying Headphones​


एयर पॉल्यूशन को ध्यान में रखकर इन हेडफोन्स को बनाया गया है। यह हवा को फिल्टर करने के अलावा हाई क्वालिटी ऑडियो से लैस है।

Credit: istock

You may also like

बिना तार, बिना टावर, गांव-गांव आसमान से ...
​15,000 से कम में खरीदें 5G स्मार्टफोन, ...

​सोनी स्पेशियल रियलिटी डिस्प्ले (Sony's Spatial Reality Display)​

यह 15.6 इंच का डिस्प्ले है जो बिना चश्मे के भी वास्तविक 3D विजुअल देखने में मदद करता है। यह आपको रियल-टाइम 3D में डिजाइन को विजुअलाइज करने की सुविधा देता है।

Credit: istock

​स्टारलिंक डायरेक्ट-टू-सेल टेक्नोलॉजी (Starlink Direct-to-Cell Technology)​


यह तकनीक स्मार्टफोन को सीधे सैटेलाइट्स से जोड़ती है, जिससे बिना सिम कार्ड या हार्डवेयर के कॉल, टेक्स्ट और इंटरनेट कनेक्टिविटी मिलती है।

Credit: istock

​रिंग ऑलवेज होम ड्रोन कैमरा​

एक उड़ने वाला होम सिक्योरिटी डिवाइस जो आपके घर से दूर होने पर आपके घर की निगरानी करता है। यह रिंग ऐप के माध्यम से लाइव स्ट्रीमिंग करना है और निगरानी करने के बाद अपने आप अपने चार्जिंग डॉक पर वापस आ जाता है।

Credit: istock

​मेटा का न्यूरल रिस्टबैंड​


यह फ्यूचरस्टिक गैजेट डिजिटल डिवाइस को कंट्रोल करने के लिए आपकी कलाई की मांसपेशियों से इलेक्ट्रोमायोग्राफिक (EMG) सिग्नल पढ़ता है। यह टेक्नोलॉजी को अपने दिमाग से कंट्रोल करना आसान बनाने का प्रयास है।

Credit: istock

​सैमसंग रोलेबल स्मार्टफोन​

यह टेक्नोलॉजी फोन स्क्रीन को रोल आउट करके स्टैंडर्ड साइज के स्मार्टफोन से टैबलेट में बदल जाता है। इसमें एक लचीला AMOLED डिस्प्ले है, जो मल्टीटास्किंग को आसान बनाता है।


Credit: istock

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: बिना तार, बिना टावर, गांव-गांव आसमान से उतना इंटरनेट

ऐसी और स्टोरीज देखें