Aug 20, 2024

ये है दुनिया का पहला कैमरा, हैरान कर देगी खासियत

Vishal Mathel

​दुनिया का पहला कैमरा​

आज भी कैमरा टेक्नोलॉजी में लगातार बदलाव हो रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया का पहला कैमरा कौन-सा था और इसका आविष्कार कब हुआ था।

Credit: Twitter

​कैमरा और इसका मतलब​



​कैमरा शब्द, लैटिन भाषा के शब्द 'कैमरा ऑब्स्कुरा' से लिया गया है, जिसका अर्थ होता है 'डार्क चैंबर।


Credit: Twitter

​दुनिया का पहला कैमरा​​



​दुनिया का पहला कैमरा ऑब्स्कुरा (Obscura) था, जिसका आविष्कार ईराकी वैज्ञानिक इब्न-अल-हजैन ने 1015-1021 के बीच किया था।


Credit: Twitter

​खासियत​​



​यह एक सरल डिवाइस था, इसमें एक अंधेरे बॉक्स या कमरे में एक छोटे छेद के माध्यम से बाहर की इमेज को देखा जाता था।


Credit: Twitter

You may also like

Top-10 AI ऐप, फ्री में कर सकेंगे इस्तेमा...
आपकी फोन की स्क्रीन हो रही है रिकॉर्ड? ऐ...

​क्यों होता था उपयोग​​



​कैमरा ऑब्सक्यूरा को मूल रूप से एक व्यू टूल के रूप में इस्तेमाल किया जाता था, जिसका उद्देश्य प्रकाशीय सिद्धांतों का अध्ययन करना था।


Credit: Twitter

​पहला फोटोग्राफिक कैमरा​​



​पहला कैमरा जो वास्तविक फोटोग्राफिक इमेज को कैप्चर कर सकता था को 1816 में फ्रांसीसी आविष्कारक जोसेफ निसेफोर निएप्स ने विकसित किया। इसे "हेलियोट्रॉप" कहा जाता था।


Credit: Twitter

​पहली स्टिल इमेज​



​नीप्स ने 1826 में "हेलियोग्राफ" प्रोसेस का उपयोग करके पहली स्थिर छवि (First Still Image) "व्यू फ्रॉम द वाइंडो एट ले ग्रास" बनाई थी। इसे 8 घंटे के लंबे एक्सपोजर के बाद तैयार किया गया था।


Credit: Twitter

​पहला कमर्शियल कैमरा​



​19वीं सदी के मध्य में, डागुएरोटाइप कैमरा को पहली बार आम लोगों के लिए उपलब्ध किया। इससे फोटोग्राफी आम लोगों के लिए उपलब्ध हो गई। प्रारंभिक कैमरे में साधारण लेंस होते थे और फोकस को सही करने के लिए कई मैकेनिकल सिस्टम का उपयोग किया जाता था।


Credit: Twitter

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: Top-10 AI ऐप, फ्री में कर सकेंगे इस्तेमाल

ऐसी और स्टोरीज देखें