Apr 19, 2024

ये 10 चीजें फोन को बनाती हैं SmartPhone, एक्सपर्ट को भी नहीं पता होगा जवाब

Vishal Mathel

​हार्डवेयर​

स्मार्टफोन में एडवांस एंटीना, सेंसर और हार्डवेयर होते हैं जो इंटरनेट एक्सेस, एप्लिकेशन, मोबाइल पेमेंट और मल्टीमीडिया प्ले करने की सुविधा देते हैं। नॉर्मल फोन और SmartPhone में हार्डवेयर सबसे बड़ा अंतर है।

Credit: Canva

​ऑपरेटिंग सिस्टम​

स्मार्टफोन में कई ऐड-ऑन के साथ एक स्थिर ऑपरेटिंग सिस्टम होता है। जैसे आईफोन के लिए iOS और अन्य स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉयड सबसे ज्यादा पॉपुलर है।

Credit: Canva

​हार्डवेयर सेंसर​

स्मार्टफोन में जीपीएस, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, हॉल सेंसर और जायरोस्कोप जैसे हार्डवेयर सेंसर होते हैं।

Credit: Canva

​कम्युनिकेशन​

स्मार्टफोन ब्लूटूथ, जीपीएस और वाईफाई जैसे कई एंटीना सिस्टम का उपयोग करते हैं। हालांकि, ब्लूटूथ फीचर फोन में भी मिलता है, लेकिन स्मार्टफोन में यह काफी फास्ट होता है।

Credit: Canva

You may also like

Doodle का क्या है फुल फॉर्म, बता दिया तो...
यहां सबसे महंगा है इंटरनेट, 1 GB की कीमत...

​प्रोसेसर​

स्मार्टफोन को सबसे ज्यादा स्मार्ट प्रोसेसर ही बनाते हैं। मोबाइल प्रोसेसर इतने एडवांस हो गए हैं कि अब मोबाइल गेमिंग काफी स्मूथ हो गई है।

Credit: Canva

​मेमोरी​

स्मार्टफोन में नॉर्मल फोन के मुकाबले कई गुना ज्यादा इन बिल्ट मेमोरी की जरूरत होती है। इसमें सॉफ्टवेयर और डेटा के लिए स्टोरेज स्पेस होता है, जिसमें रैंडम एक्सेस मेमोरी (रैम) और इंटरनल स्टोरेज शामिल है।

Credit: Canva

​टचस्क्रीन​

यह स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत में से एक है। फीचर फोन में हमें कीबोर्ड दिया जाता है।

Credit: Canva

​कैमरा और डिस्प्ले​

स्मार्टफोन में नॉर्मल फोन के मुकाबले बडे़ कैमरा सेंसर और डिस्प्ले मिलता है। ताकि मल्टीमीडिया प्ले स्मूथ हो सके।

Credit: Canva

​सिर्फ कॉलिंग नहीं​

स्मार्टफोन का सबसे बड़ा फीचर यही है कि यह सिर्फ कॉलिंग फोन नहीं है। बल्कि इसमें गेम, मल्टीमीडिया और सोशल मीडिया एक्सेस के अलावा फोटो वीडियो कैप्चर करने की सुविधा मिलती है।

Credit: Canva

​अकाउंट एक्सेस​

स्मार्टफोन को एक्सेस करने के लिए (चाहे गूगल अकाउंट हो या एप्पल आईडी) अकाउंट की जरूरत होती है जबकि फीचर फोन में किसी भी लॉगिन की जरूरत नहीं होती है।

Credit: Canva

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: Doodle का क्या है फुल फॉर्म, बता दिया तो कहलाएंगे इंटरनेट के मास्टर

ऐसी और स्टोरीज देखें