Jul 20, 2025
सिंगापुर की इंटरनेट स्पीड 278.4 Mbps है। यहां की डिजिटल नीति और फाइबर नेटवर्क इतने मजबूत हैं कि 1GB Netflix वीडियो सिर्फ 29 सेकंड में डाउनलोड हो जाता है।
Credit: istock/Canva
हांगकांग की इंटरनेट स्पीड एशिया में सबसे फास्ट मानी जाती है। यहां औसत डाउनलोड स्पीड 273.0 Mbps है, जिससे 1GB Netflix वीडियो मात्र 30 सेकंड में डाउनलोड हो जाता है।
Credit: istock/Canva
मोनाको का छोटा आकार और अत्याधुनिक नेटवर्क इसे इंटरनेट स्पीड में तीसरे स्थान पर लाता है। यहां की औसत स्पीड 261.5 Mbps है और 1GB वीडियो लगभग 31 सेकंड में डाउनलोड हो जाता है।
Credit: istock/Canva
स्विट्जरलैंड की स्थिर और भरोसेमंद इंटरनेट सेवा इसे यूरोप के सबसे तेज़ देशों में शामिल करती है। यहां औसत स्पीड 234.3 Mbps है और 1GB वीडियो 34 सेकंड में डाउनलोड होता है।
Credit: istock/Canva
डेनमार्क में 5G और ब्रॉडबैंड नेटवर्क का विस्तार काफी तेज़ी से हुआ है। यहां की औसत स्पीड 229.1 Mbps है और 1GB वीडियो डाउनलोड करने में लगभग 35 सेकंड लगते हैं।
Credit: istock/Canva
तकनीकी रूप से अग्रणी देश होने के कारण दक्षिण कोरिया में इंटरनेट स्पीड बेहद तेज़ है। यहां औसत डाउनलोड स्पीड 224.7 Mbps है और 1GB वीडियो 36 सेकंड में डाउनलोड हो जाता है।
Credit: istock/Canva
रोमानिया ने हाल के वर्षों में अपने नेटवर्क को काफी अपग्रेड किया है। यहां की औसत स्पीड 218.8 Mbps है और 1GB वीडियो डाउनलोड करने में लगभग 37 सेकंड लगते हैं।
Credit: istock/Canva
फ्रांस में इंटरनेट स्पीड लगातार बेहतर हो रही है। यहां औसत डाउनलोड स्पीड 213.6 Mbps है और 1GB वीडियो डाउनलोड करने में लगभग 38 सेकंड लगते हैं।
Credit: istock/Canva
भारत इस सूची में कुल 78वें स्थान पर है, और इसकी औसत डाउनलोड स्पीड लगभग 65.5 Mbps दर्ज की गई है। (डेटा सोर्स- Cable.co.uk)
Credit: istock/Canva
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स