इन WhatsApp Hidden Features से बनें चैटिंग के उस्ताद!

Apr 17, 2025

Vishal Mathel

​WhatsApp समय-समय पर नए-नए फीचर्स लाता रहता है।​

Credit: Canva

​लेकिन व्हाट्सएप के कई ऐसे फीचर्स हैं जिसके फायदे आपको चौंका देंगे।​

Credit: Canva

​यहां हम आपको व्हाट्सएप के ऐसे ही 5 शानदार फीचर्स बता रहे हैं। ​

Credit: Canva

​1. इंडिविजुअल चैट लॉक​



​व्हाट्सएप अब इंडिविजुअल चैट लॉक की सुविधा देता है। यानी आप किसी एक खास चैट को लॉक कर सकते हैं। और इस चैट को तब तक नहीं पढ़ सकता जब तक आप फिंगरप्रिंट या फेस अनलॉक से उसे ओपन ना करें।


Credit: Canva

You may also like

Gojo vs Luffy: 8 धांसू वॉलपेपर जो फोन को...
चार्जिंग के दौरान फोन ज्यादा गर्म हो रहा...

​2. वॉइस मैसेज ट्रांसक्रिप्शन​​



​अगर आप किसी मीटिंग में हैं या आवाज सुनना मुमकिन नहीं है, तो अब WhatsApp आपकी वॉइस नोट को टेक्स्ट में बदल देगा। इसका फायदा यह है कि बार-बार वॉइस दोहराने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप पढ़कर ही पूरी बात समझ सकते हैं।


Credit: Canva

​3. कस्टम अवतार और नए रिएक्शन​​



​अब आप व्हाट्सएप पर अपना डिजिटल अवतार बना सकते हैं। यानी एक ऐसा कैरेक्टर जो आपकी तरह दिखे और चैट्स में यूज हो सके। साथ ही अब आपको ज्यादा इमोजी रिएक्शन्स भी मिलते हैं।


Credit: Canva

​4. चैट में मैसेज पिन करना​​



​अब किसी जरूरी मैसेज को चैट के टॉप पर पिन किया जा सकता है। एक बार में तीन मैसेज तक पिन किए जा सकते हैं। इसका फायदा यह है कि ग्रुप में किसी जरूरी अपडेट को बार-बार ढूंढने की जरूरत नहीं, सब कुछ ऊपर ही रहेगा।


Credit: Canva

​ 5. HD वीडियो शेयरिंग​



​अब आप WhatsApp पर आप हाई-क्वालिटी (HD) वीडियो शेयर कर सकते हैं। इससे वीडियो धुंधले या ब्लर नहीं होंगे। यह फीचर खासकर ट्रैवल वीडियो, फैमिली क्लिप्स या प्रोफेशनल वीडियो भेजने वालों के लिए शानदार है।


Credit: Canva

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: Gojo vs Luffy: 8 धांसू वॉलपेपर जो फोन को बना देंगे सुपरकूल

ऐसी और स्टोरीज देखें