Jul 09, 2025

OnePlus Nord 5 को टक्कर देने वाले 5 बेहतरीन स्मार्टफोन, कीमत भी कम

Vishal Mathel

​OnePlus Nord 5​​



​अगर आप OnePlus Nord 5 खरीदने का सोच रहे हैं लेकिन कुछ और बेहतरीन विकल्पों पर भी नजर डालना चाहते हैं, तो यह सही समय है।


Credit: Times Now Digital

​मिड-रेंज सेगमेंट में दमदार फोन​​



​2025 में मिड-रेंज सेगमेंट में कई दमदार स्मार्टफोन लॉन्च हो चुके हैं जो फीचर्स, परफॉर्मेंस और कीमत के मामले में Nord 5 को सीधी टक्कर देते हैं।


Credit: Times Now Digital

​अल्टरनेटिव​​



​शानदार डिस्प्ले, पावरफुल प्रोसेसर, प्रीमियम डिजाइन और बड़ी बैटरी के साथ ये फोन किसी भी लिहाज से OnePlus Nord 5 से कम नहीं हैं।


Credit: Times Now Digital

​Nothing Phone 3(a) Pro (₹29,999)​​



​इस स्मार्टफोन में 6.77 इंच AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर और 50MP + टेलीफोटो + 8MP अल्ट्रावाइड रियर कैमरा सेटअप है। सेल्फी के लिए 50MP फ्रंट कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ 50W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।


Credit: Times Now Digital

You may also like

iPhone 17 Pro Max लॉन्च से पहले लीक हो ग...
Jio के ये 5 धाकड़ प्लान देंगे 1 साल की व...

​Samsung Galaxy F56 (₹27,999)​​



​यह फोन 6.74 इंच की Super AMOLED+ स्क्रीन और Exynos 1480 चिपसेट के साथ आता है। कैमरा में 50MP प्राइमरी, 8MP अल्ट्रावाइड, 2MP मैक्रो और 12MP सेल्फी कैमरा शामिल है। इसमें 5000mAh बैटरी और 45W चार्जिंग मिलती है।


Credit: Times Now Digital

​iQOO Neo 10R (₹28,982)​​



​6.78 इंच AMOLED डिस्प्ले वाला यह फोन Snapdragon 8s Gen 3 के साथ आता है। इसमें 50MP प्राइमरी + 8MP अल्ट्रावाइड रियर कैमरा और 32MP फ्रंट कैमरा है। इसकी 6400mAh बैटरी इसे लंबे समय तक चलने वाला विकल्प बनाती है।


Credit: Times Now Digital

​Motorola Edge 60 Pro (₹29,999) ​



​यह फोन 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन, 120Hz रिफ्रेश रेट और Dimensity 8350 Extreme चिपसेट के साथ आता है। पीछे 50MP + टेलीफोटो और सामने 50MP का सेल्फी कैमरा है। 6000mAh बैटरी इसके परफॉर्मेंस को दिनभर टिकाऊ बनाती है।


Credit: Times Now Digital

​Oppo F29 Pro (₹27,999)​​



​6.7 इंच AMOLED डिस्प्ले और Dimensity 7300 प्रोसेसर से लैस यह फोन फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए बेहतरीन है। इसमें ड्यूल 50MP रियर कैमरे और 16MP सेल्फी कैमरा के साथ 6000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है।


Credit: Times Now Digital

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: iPhone 17 Pro Max लॉन्च से पहले लीक हो गई डिटेल! होने वाला है यह बड़ा बदलाव

ऐसी और स्टोरीज देखें