Oct 17, 2024

इन लोगों के लिए नहीं है iPhone, खरीदने से पहले जानना जरूरी

Vishal Mathel

​आईफोन का क्रेज​

प्रीमियम फोन का नाम आते ही iPhone को याद किया जाता है। भारत में आईफोन की कीमत 2 लाख रुपये तक जाती है।

Credit: istock

​किसे खरीदना चाहिए​

लेकिन इतना पैसा खर्च करने से पहले यह जानना जरूरी है कि किन लोगों को आईफोन खरीदना चाहिए और किसे नहीं?

Credit: istock

​नॉन-ऐपल इकोसिस्टम यूजर​

अगर आप पहले से ही Android या Windows जैसे प्लेटफार्म का उपयोग कर रहे हैं और उनके साथ आरामदायक हैं, तो iPhone में शिफ्ट करना थोड़ा मुश्किल और असुविधाजनक हो सकता है।

Credit: istock

​कस्टमाइजेशन पसंद करने वाले यूजर​

iPhone का iOS ऑपरेटिंग सिस्टम सीमित कस्टमाइजेशन ऑप्शन देता है। हालांकि, आईफोन 15 में कस्टमाइजेशन के कई सारे नए फीचर्स को जोड़ा गया है लेकिन Android में अभी भी ज्यादा कस्टमाइजेशन ऑप्शन मिलते हैं।

Credit: istock

You may also like

कहीं रिकॉर्ड तो नहीं हो रही आपकी फोन कॉल...
iPhone 16 खरीदने से पहले देखें ये 5 स्मा...

​एक्सेसरीज और रिपेयर कॉस्ट​

iPhone की रिपेयरिंग और एक्सेसरीज जैसे चार्जर, ईयरफोन आदि भी काफी महंगे होते हैं। अगर आप रिपेयरिंग और एक्सेसरीज पर ज्यादा खर्च नहीं करना चाहते, तो iPhone से बच सकते हैं।

Credit: istock

​अन्य फीचर्स की प्राथमिकता​

अगर आपको हाई-रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, या किफायती रेंज में बेहतर कैमरा जैसे फीचर्स चाहिए, तो आपको Android के अन्य ऑप्शन की तरफ देखना चाहिए।

Credit: istock

​बजट की समस्या​

यदि आपका बजट में आईफोन आता है तो आप इसे खरीद सकते हैं, लेकिन EMI या अन्य ऑप्शन से आईफोन खरीदना आपको मुश्किल में डाल सकता है, क्योंकि इसकी रिपेयरिंग और एक्सेसरीज का खर्चा आपको महंगा पड़ सकता है।

Credit: istock

​जरूरत और दिखावा​

यह ध्यान रखें कि आपको सही में आईफोन की जरूरत है या सिर्फ स्टेटस के लिए आप आईफोन खरीद रहे हैं? iPhone खरीदने से पहले इन पहलुओं पर विचार करना जरूरी है, ताकि आपको बाद में कोई पछतावा न हो।

Credit: istock

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: कहीं रिकॉर्ड तो नहीं हो रही आपकी फोन कॉल, ऐसे चलेगा पता

ऐसी और स्टोरीज देखें