Jul 19, 2024

Instagram पर कितनी पॉपुलर हैं दुबई की राजकुमारी, पति से ज्यादा इनके फैन

Vishal Mathel

​पति को दिया तलाक​​



​दुबई की राजकुमारी शेखा महरा ने इंस्टाग्राम पर अपने पति शेख माना बिन मोहम्मद बिन राशिद बिन माना अल मख्तूम को तलाक दिया है।


Credit: hhshmahra/Instagram

​तलाक का ऐसा पहला मामला​​



​सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किसी महिला द्वारा ऐसे तलाक लेने का यह संभवतः पहला मामला है।


Credit: hhshmahra/Instagram

​दुबई की राजकुमारी हैं शेखा​​



​शेखा माहरा, दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मख्तूम की बेटी हैं। शेख मख्तूम यूएई के प्रधानमंत्री भी हैं और शेखा माहरा उनकी 26वीं संतान हैं।


Credit: hhshmahra/Instagram

​इंस्टाग्राम पर दिया तलाक​​

​शेखा महरा ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "डियर हसबैंड आप किसी गैर के साथ व्यस्त हैं, ऐसे में मैं आपको तलाक देती हूं। तलाक, तलाक, तलाक।"

Credit: hhshmahra/Instagram

You may also like

BSNL के सबसे सस्ते रिचार्ज, भूल जाएंगे A...
आपके एरिया में BSNL का नेटवर्क है या नही...

​दो महीने पहले मां बनी हैं माहरा​​



​शेखा महरा ने यह घोषणा उनके पहले बच्चे के जन्म के तुरंत बाद की है। वह दो महीने पहले ही मां बनी हैं।


Credit: hhshmahra/Instagram

​इंस्टाग्राम पर काफी पॉपुलर​​



​शेखा माहरा, इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनके यहां 6.7 लाख से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वहीं शेखा मात्र 63 लोगों को फॉलो करती हैं। वहीं उनके पति के इंस्टाग्राम पर 1.64 लाख फॉलोअर्स हैं।


Credit: hhshmahra/Instagram

​घुड़सवारी का शौक​​



​शेखा माहरा को घुड़सवारी काफी पसंद है। उनका सोशल मीडिया अकाउंट पर ऐसी काफी फोटोज भी हैं। उनके इंस्टाग्राम पर कुल 155 पोस्ट हैं।


Credit: hhshmahra/Instagram

​बेशुमार दौलत की मालकिन हैं शेखा माहरा​​



​शेखा माहरा बेशुमार दौलत की मालकिन हैं। Factsider.com के अनुसार, शेखा के पास करीब 300 मिलियन डॉलर (करीब 2509 करोड़ रुपये) की नेटवर्थ है।


Credit: hhshmahra/Instagram

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: BSNL के सबसे सस्ते रिचार्ज, भूल जाएंगे Airtel-Jio!

ऐसी और स्टोरीज देखें