Dec 16, 2024
सैटेलाइट कनेक्शन के मामले में स्टारलिंक दुनिया पर राज करता है। यह 100 से ज्यादा देशों में इस्तेमाल किया जाता है।
Credit: istock
लेकिन अब चीन स्टारलिंक से सीधे मुकाबला करने की तैयारी कर रहा है और यह हजारों सैटेलाइट को तैनात करेगा।
Credit: istock
चीन अपनी लो अर्थ ऑर्बिट (LEO) इंटरनेट प्लान में लगभग 38,000 सैटेलाइट को तैनात करने की योजना बना रहा है, ताकि स्पेसएक्स के स्टारलिंक के साथ प्रतिस्पर्धा की जा सके।
Credit: istock
स्पेसएक्स के स्टारलिंक के पास फिलहाल 7,000 के करीब सैटेलाइट हैं। और कंपनी इस टारगेट को 42,000 सैटेलाइट तक विस्तार करने का टारगेट कर रही है।
Credit: istock
स्टारलिंक के अलावा, यूटेलसैट वनवेब (630 सैटेलाइट) और अमेजन के प्रोजेक्ट Kuiper(3,000 सैटेलाइट) जैसे अन्य खिलाड़ी भी LEO सैटेलाइट की रेस में हैं।
Credit: istock
चीन स्टारलिंक को एक खतरे के रूप में देखता है क्योंकि यह बिना सेंसर किए इंटरनेट एक्सेस प्रदान करता है, जो घरेलू और इससे संबंधित क्षेत्रों में चीन की सख्त सेंसरशिप पॉलिसी को कमजोर कर सकता है।
Credit: istock
चीन की सैटेलाइट सर्विस को पश्चिमी बाजारों में प्रवेश करने की संभावना नहीं है, लेकिन रूस, अफगानिस्तान, सीरिया और अफ्रीका के कुछ हिस्सों जैसे क्षेत्रों में यह स्पीड पकड़ सकता है।
Credit: istock
अफ्रीका के 70% 4G इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण हुआवेई द्वारा किया गया है, चीन इस क्षेत्र में सैटेलाइट इंटरनेट के माध्यम से अपनी पहुंच को बढ़ा सकता है।
Credit: istock
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स