Oct 09, 2024

5 कारणों से खराब होता है लैपटॉप, तुरंत बंद करें ये गलतियां

Vishal Mathel

​लैपटॉप खराब होने के कई कारण हो सकते हैं। यहां हम मुख्य 5 कारण बता रहे हैं। ​

Credit: iStock

​ओवरहीटिंग​

लंबे समय तक काम करने या धूल और गंदगी के कारण लैपटॉप का तापमान बढ़ सकता है, जिससे हार्डवेयर खराब हो सकता है।

Credit: iStock

​हार्डवेयर समस्याएं​

जैसे कि डिस्क ड्राइव, RAM या मदरबोर्ड में खराबी। ये आमतौर पर तकनीकी खराबियों या सिस्टम के ज्यादा पुराने होने के कारण होता है।

Credit: iStock

​सॉफ्टवेयर कॉन्फ्लिक्ट​

गलत या इनकम्पेटिबल सॉफ्टवेयर इंस्टॉलेशन से लैपटॉप धीमा हो सकता है या फ्रीज कर सकता है। ऐसे में लैपटॉप की परफॉर्मेंस के हिसाब से ही सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करना चाहिए।

Credit: iStock

You may also like

फोन को चोरी होने से बचाएगा Google का यह ...
आपके पैसे बचाएगा Google का यह खास फीचर, ...

​वायरस और मैलवेयर​

अनचाहे सॉफ्टवेयर या वायरस से लैपटॉप की परफॉर्मेंस पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। यदि लैपटॉप में वायरस या मैलवेयर है तो यह इसकी परफॉर्मेंस को बुरी तरह से खराब कर सकता है।

Credit: iStock

​बैटरी की दिक्कत ​

लैपटॉप को लगातार चार्ज करने और चार्जर में कोई खराबी होने से लैपटॉप की बैटरी बहुत जल्दी खराब हो सकती है।

Credit: iStock

​हिंज का रखें ध्यान​

अक्सर आपने देखा होगा कि लैपटॉप खरीदने के थोड़े महीने बाद ही इसका हिंज ठीक से काम नहीं करता है। कई बार यह टूट भी सकता है। ऐसे में लैपटॉप को बंद करते समय दोनों किनारों को पकड़कर बंद करना चाहिए।

Credit: iStock

​रखरखाव​

लैपटॉप का सही रखरखाव भी बहुत जरूरी है। इसे समय-समय पर अच्छे से साफ करते रहना चाहिए। ताकि धूल इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट को खराब न कर सकें।

Credit: iStock

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: फोन को चोरी होने से बचाएगा Google का यह खास फीचर, ऐसे करें इस्तेमाल

ऐसी और स्टोरीज देखें