Nov 30, 2023
क्रिकेट के सबसे लंबे प्रारूप को सभी दिग्गज क्रिकेटर मुख्य और पसंदीदा प्रारूप मानते हैं। इस प्रारूप में आज के दौर में कुछ बल्लेबाज ऐसे हैं जिनके बीच कड़ी टक्कर चल रही है।
Credit: AP
मौजूदा दौर के चार शीर्ष टेस्ट बल्लेबाजों को फैब-4 (FAB 4) नाम दिया गया है। ये बल्लेबाज हैं विराट कोहली, केन विलियमसन, जो रूट और स्टीव स्मिथ। आइए जानते हैं कि रनों और शतकों के मामले में इस समय इनमें कौन कितने आगे, कौन कितना पीछे है।
Credit: iStock
इंग्लैंड के जो रूट टेस्ट क्रिकेट में मौजूदा क्रिकेटरों में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उनके नाम 135 मैचों में 11416 रन दर्ज हैं।
Credit: AP
ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ मौजूदा टेस्ट बल्लेबाजों में रनों के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। उनके 102 टेस्ट मैचों में 9320 रन हैं।
Credit: AP
भारतीय धुरंधर विराट कोहली टेस्ट रनों के मामले में फैब-4 की लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। उनके 111 टेस्ट मैचों में 8676 रन हैं।
Credit: AP
न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाज केन विलियमसन इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। उनके 94 टेस्ट मैचों में 8124 रन हैं।
Credit: AP
सर्वाधिक टेस्ट शतकों के मामले में इन चार मौजूदा बल्लेबाजों में ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ सबसे आगे हैं। उनके 32 टेस्ट शतक हैं।
Credit: AP
इंग्लिश बल्लेबाज जो रूट टेस्ट शतकों के मामले में इस लिस्ट के अंदर दूसरे स्थान पर हैं। उनके नाम 30 टेस्ट शतक हैं।
Credit: AP
फैब-4 बल्लेबाजों में टेस्ट शतकों के मामले में तीसरे नंबर पर संयुक्त रूप से विराट कोहली और केन विलियमसन हैं। दोनों के 29-29 टेस्ट शतक हैं। वे महान डॉन ब्रैडमैन की बराबरी कर चुके हैं।
Credit: AP
अगर क्रिकेट के तीनों प्रारूपों की बात करें तो फैब-4 में विराट कोहली बाकी तीनों से काफी आगे हैं। विराट कोहली के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 26532 रन और 80 शतक हैं। रनों में वो सिर्फ सचिन, संगकारा और पोंटिंग से पीछे हैं। जबकि शतकों में सिर्फ सचिन उनसे आगे हैं।
Credit: AP
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स