Dec 07, 2024
गक्बेरहा में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा टी20 मैच खेला गया।
Credit: BCCI
टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी की लेकिन दोनों ओपनर शून्य पर आउट हो गए। इसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने शानदार अर्धशतक जड़ा।
Credit: AP
इसके बाद सूर्यकुमार यादव का साथ देने पिच पर उतरे धुआंधार बल्लेबाज रिंकू सिंह जिनकी बल्लेबाजी देखने के लिए सब बेताब थे।
Credit: AP
रिंकू सिंह ने आते ही दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों पर आक्रमण बोल दिया और धुआंधार अंदाज में शॉट्स खेलने लगे।
Credit: AP
रिंकू सिंह ने इसी दौरान सिर्फ 30 गेंदों में अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर का अर्धशतक पूरा कर लिया।
Credit: AP
रिंकू ने 39 गेंदों में नाबाद 68 रनों की पारी खेली जिसमें 9 चौके और 2 छक्के शामिल थे। उनका एक छक्का तो इतना जोरदार रहा कि उसने मीडिया बॉक्स का शीशा तोड़ डाला। आइए आपको दिखाते हैं उस शॉट का वीडियो।
Credit: AP
रिंकू ने इस धमाकेदार शॉट के साथ तोड़ा मीडिया बॉक्स का शीशा।
Credit: StarSports/Twitter
बारिश के बाद डकवर्थ लिविस नियम के हिसाब से दक्षिण अफ्रीका को 15 ओवर में 152 रनों का लक्ष्य मिला जो उन्होंने आसानी से हासिल करके जीत दर्ज की। मैच के बाद रिंकू सिंह ने हंसते हुए मीडिया बॉक्स का शीशा तोड़ने के लिए माफी भी मांगी।
Credit: BCCI
रिंकू सिंह आईपीएल 2023 में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए रातों-रात स्टार बन गए थे। अब उनका करियर एक नई उड़ान ले चुका है। सभी की नजरें अब आईपीएल 2024 पर हैं जहां रिंकू का धमाल फैंस फिर देख सकेंगे।
Credit: AP
रिंकू सिंह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जिस अंदाज में खेल रहे हैं उससे एक बात साफ है कि मध्यक्रम में टीम इंडिया को टी20 विश्व कप 2024 से पहले एक खास खिलाड़ी मिल चुका है।
Credit: AP
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स