Jun 22, 2023

धोनी नहीं! सहवाग ने बताया कौन है नया कैप्टन कूल

Navin Chauhan

​धोनी को माना जाता है कैप्टन​

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को मैदान पर शांत स्वभाव और दबाव को झेलने की क्षमता के लिए 'कैप्टन कूल' नाम दिया गया था।

Credit: Twitter MS Dhoni

​अबतक धोनी थे अकेले कैप्टन कूल​

धोनी के अलावा दुनिया के किसी और कप्तान को कैप्टन कूल जैसी संज्ञा नहीं दी गई।

Credit: Twitter MS Dhoni

​एक और खिलाड़ी बना मिस्टर कूल​

लेकिन नजफगढ़ के नवाब वीरेंद्र सहवाग को लगता है कि अब एक और खिलाड़ी को कैप्टन कूल कहने का समय आ चुका है।

Credit: AP

​एजबेस्टन में कंगारुओं ने दी इंग्लैंड को मात​

हाल ही में एशेज सीरीज के एजबेस्टन में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने रोमांचक अंदाज में 2 विकेट से जीत दर्ज की।

Credit: AP

You may also like

विंडीज स्टार का इन देशों के खिलाफ जमकर च...
विराट कोहली के बाद एक और क्रिकेटर पहुंचा...

​जीत में रही कमिंस की अहम भूमिका​

ऑस्ट्रेलिया की एजबेस्टन टेस्ट में जीत में कप्तान पैट कमिंस का अहम भूमिका रही।

Credit: AP

​कमिंस ने खेली 44 रन की कप्तानी पारी​

कमिंस ने नौवें विकेट के लिए नाथन लॉयन के साथ मैच जिताऊ अर्धशतकीय साझेदारी करते हुए 73 गेंद में 44 रन की नाबाद पारी खेली।

Credit: AP

​संयम और धैर्य का दिया परिचय​

अपनी इस पारी के दौरान कमिंस ने धैर्य और संयम का परिचय दिया और अपनी टीम की जीत की दहलीज पार कराई।

Credit: AP

​सहवाग ने दिया नया नाम​

दबाव में खेली इस शानदार पारी को देखकर वीरेंद्र सहवाग ने पैट कमिंस के लिए नया कैप्टन कूल नाम सुझाया है।


Credit: AP

​कमिंस की सहवाग ने की तारीफ​

सहवाग ने एजबेस्टन टेस्ट के खत्म होने के बाद ट्वीट करके पैट कमिंस की पारी की जमकर तारीफ की।


Credit: AP

​बल्ले से भी कर रहे हैं टीम के लिए योगदान​

पैट कमिंस अपनी शानदार गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी से भी टीम के लिए अहम योगदान करते रहे हैं।

Credit: AP

​कप्तानी से हुए परिपक्व​

टीम की कमान संभालने के बाद उनके खेल में खासकर बल्लेबाजी में परिपक्वता आई है इसकी झलक उनके खेल में भी नजर आ रही है।


Credit: AP

​एजेश दिलाने का है दारोमदार​

ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन बनाने के बाद उनके कंधों पर टीम को एशेज चैंपियन बनाने का दारोमदार है। इस दिशा में टीम एक कदम बढ़ा चुकी है।

Credit: AP

​कर रहे हैं शानदार कप्तानी​

पैट कमिंस टीम का शानदार ढंग से नेतृत्व कर रहे हैं इसी वजह से ऑस्ट्रेलियाई टीम जीत के रथ पर सवार है।

Credit: AP

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: विंडीज स्टार का इन देशों के खिलाफ जमकर चला बल्ला

ऐसी और स्टोरीज देखें