Mar 12, 2023

विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट में टॉप स्कोर

Navin Chauhan

खत्म हुआ टेस्ट शतक का सूखा

टेस्ट क्रिकेट में तीन साल से चले आ रहे शतक के सूखे को विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट में खत्म करने में सफल रहे।

Credit: AP

जड़ा टेस्ट में 28वां शतक

विराट 364 गेंद में 186 रन बनाकर आउट हुए। यह उनके टेस्ट करियर का 28वां और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 75वां शतक है।

Credit: AP

कंगारुओं के खिलाफ दोहरे शतक से चूके

विराट कोहली दुर्भाग्यशाली रहे और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला दोहरा शतक जड़ने से चूक गए।

Credit: AP

खेली टेस्ट में अपनी आठवीं सर्वश्रेष्ठ पारी

186 रन की पारी विराट के टेस्ट करियर की आठवीं सबसे बड़ी व्यक्तिगत लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे बड़ी पारी है।

Credit: AP

​बनाम दक्षिण अफ्रीका-254*(पुणे)

विराट कोहली ने अपने करियर की सबसे बड़ी पारी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पुणे में खेली थी। उस मैच में विराट ने नाबाद 254* रन बनाए थे।

Credit: AP

​बनाम श्रीलंका-243 (नई दिल्ली)

विराट ने श्रीलंका के खिलाफ साल 2017 में दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान पर 243 रन की पारी खेली थी। यह विराट के करियर का पांचवां और श्रीलंका के खिलाफ दूसरा दोहरा शतक था।

Credit: AP

बनाम इंग्लैंड-235 (मुंबई)

विराट ने साल 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 235 रन की पारी खेली थी। यह उनके करियर का तीसरा दोहरा शतक था।

Credit: AP

बनाम श्रीलंका-213 (नागपुर)

साल 2017 में विराट कोहली ने नागपुर में श्रीलंका के खिलाफ 213 रन की पारी खेली थी। यह टेस्ट क्रिकेट में उनका पांचवां दोहरा शतक था।

Credit: AP

बनाम न्यूजीलैंड-211(इंदौर)

विराट ने साल 2016 में इंदौर के होल्कर स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ 211 रन की पारी खेली थी। यह उनका दूसरा और घरेलू सरजमीं पर पहला दोहरा शतक था।

Credit: AP

बनाम बांग्लादेश-204( हैदराबाद)

विराट ने साल 2017 में बांग्लादेश के खिलाफ हैदराबाद में 204 रन की पारी खेली थी। यह उनके करियर का चौथा दोहरा शतक था।

Credit: AP

बनाम वेस्टइंडीज-200 (एंटिगा)

विराट ने साल 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ एंटिगा के नॉर्थ साउंड में 200 रन की पारी खेली थी। यह विराट के टेस्ट करियर का पहला और विदेश में जड़ा एकमात्र दोहरा शतक है।

Credit: AP

Thanks For Reading!

Next: अहमदाबाद टेस्ट में विराट कोहली के रिकॉर्ड