Nov 27, 2023

IPL के ये हैं टॉप-10 शहंशाह, किंग कोहली टॉप

Shekhar Jha

​विराट कोहली ​

रॉयल चैलेंजर्स बेगलोर के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली आईपीएल के टॉप स्कोरर हैं। वे 237 मैचों में 130.02 की स्ट्राइक रेट से 7263 रन बनाए हैं। इसमें 7 शतक और 50 अर्धशतक शामिल है।

Credit: IPL/BCCI

​शिखर धवन ​

पंजाब किंग के धाकड़ बल्लेबाज शिखर धवन आईपीएल के दूसरे टॉस स्कोरर हैं। वे 217 मैचों में 127.18 की स्ट्राइक रेट से कुल 6617 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 50 अर्धशतक निकले हैं।

Credit: IPL/BCCI

​डेविड वॉर्नर ​

दिल्ली कैपिटल्स के स्टार बल्लेबाज डेविड वॉर्नर आईपीएल के तीसरे टॉप स्कोरर हैं। वे 176 मैचों में 139.92 की स्ट्राइक रेट से कुल 6397 रन बना चुके हैं। उन्होंने 4 शतक और 60 अर्धशतक जमाए हैं।

Credit: IPL/BCCI

​रोहित शर्मा ​

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा का भी आईपीएल में जमकर बल्ला चलता है। वे 243 मैचों में 130.05 की स्ट्राइक रेट से कुल 6211 रन बनाए हैं। उन्होंने एक शतक और 42 अर्धशतकीय पारी खेली है। वे आईपीएल के चौथे टॉप स्कोरर हैं।

Credit: IPL/BCCI

You may also like

हार्दिक पहले नहीं, कप्तान रहते टीम बदलने...
IPL 2024: गुजरात टाइटंस ने किया नए कप्ता...

​सुरेश रैना ​

चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार बल्लेबाज रहे सुरेश रैना ने 205 मैचों में 136.76 की स्ट्राइक रेट से कुल 5528 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने एक शतक और 39 अर्धशतक जमाए हैं। वे पांचवें नंबर पर हैं।

Credit: IPL/BCCI

​एबी डिविलियर्स ​

आरसीबी के स्टार बल्लेबाज रहे एबी डिविलियर्स ने आईपीएल के 184 मैचों में 151.68 की स्ट्राइक रेट से कुल 5162 रन बनाए हैं। उन्होंने 3 शतक और 40 अर्धशतक जमाए हैं। वे छठे नंबर पर हैं।

Credit: IPL/BCCI

​एमएस धोनी ​

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी का भी आईपीएल में जमकर बल्ला चलता है। वे 250 मैचों में 135.92 की स्ट्राइक रेट से कुल 5082 रन बनाए हैं। उन्होंने कुल 24 अर्धशतक जमाए हैं। वे सातवें टॉप स्कोरर हैं।

Credit: IPL/BCCI

​क्रिस गेल ​

पंजाब किंग्स की ओर से खेल चुके क्रिस गेल भी आईपीएल में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हैं। वे 142 मैचों में 148.96 की स्ट्राइक रेट से कुल 4965 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से कुल 6 शतक और 31 अर्धशतक निकले हैं। वे 8वें टॉप स्कोरर हैं।

Credit: IPL/BCCI

​रॉबिन उथप्पा ​

चेन्नई सुपर किंग्स के रॉबिन उथप्पा ने 205 मैचों में 130.55 की स्ट्राइक रेट से कुल 4952 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से कुल 27 अर्धशतक निकले हैं। वे 9वें टॉप स्कोरर हैं।

Credit: IPL/BCCI

​दिनेश कार्तिक ​

आरसीबी के स्टार बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 242 मुकाबलों में 132.71 की स्ट्राइक रेट से कुल 4516 रन बनाए हैं। उन्होंने कुल 20 अर्धशतकीय पारी खेली है। वे 10वें टॉप स्कोरर हैं।

Credit: IPL/BCCI

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: हार्दिक पहले नहीं, कप्तान रहते टीम बदलने वाले तीन खिलाड़ी

ऐसी और स्टोरीज देखें