Jan 31, 2025
आईपीएल 2025 की तारीखों का ऐलान हो चुका है और टूर्नामेंट 21 मार्च से शुरू होगा।
Credit: BCCI/IPL
टूर्नामेंट की 10 टीमें नए अंदाज व कई नए खिलाड़ियों के साथ तैयारी कर चुकी हैं।
Credit: BCCI/IPL
हम आपको 7 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन पर खास कारणों से नजरें रहेंगी।
Credit: BCCI/IPL
RCB ने कप्तान का ऐलान नहीं किया है ऐसे में वो फिर से कप्तान बन सकते हैं। वहीं विराट एक बार फिर अपने पहले खिताब की कोशिश करेंगे।
Credit: BCCI/IPL
ये दिग्गज बल्लेबाज 141 रन दूर हैं धवन का रिकॉर्ड तोड़कर आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में दूसरे स्थान पर आने के लिए।
Credit: BCCI/IPL
भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज पंत इस बार लखनऊ सुपर जायंट्स से खेलेंगे और पूरी दुनिया की नजरें उन पर होंगी क्योंकि वो इस लीग के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने हैं 27 करोड़ रुपये के साथ।
Credit: BCCI/IPL
भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन इस बार चेन्नई सुपर किंग्स में वापसी कर रहे हैं और धोनी के साथ एक बार फिर उनकी जुगलबंदी देखने के लिए फैंस उत्साहित हैं।
Credit: CSK/X
भुवनेश्वर कुमार सिर्फ 3 विकेट दूर हैं आईपीएल इतिहास के सबसे सफल तेज गेंदबाज बनने से। उनके 181 विकेट हैं और वो तीसरे स्थान पर मौजूद पूर्व खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो (183 विकेट) के रिकॉर्ड बस चंद विकेट दूर हैं।
Credit: BCCI/IPL
अफगानी स्पिनर राशिद खान ने अब तक सिर्फ 121 आईपीएल मैच खेले हैं लेकिन वो 150 विकेट पूरा करने से बस 1 विकेट दूर हैं। वो आईपीएल में ये कमाल करने वाले चौथे विदेशी बनेंगे।
Credit: BCCI/IPL
CSK के दिग्गज धोनी दो बड़े रिकॉर्ड्स बना सकते हैं। वो 43 साल के हैं और अगर एक अर्धशतक जड़ते हैं तो ऐसा करने वाले IPL इतिहास के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन जाएंगे। वहीं चेन्नई के हाईएस्ट स्कोरर बनने से वो 19 रन दूर हैं।
Credit: BCCI/IPL
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स