Mar 14, 2024

एक IPL टीम, 5000 से ज्यादा रन..बस 2 बल्लेबाज

शिवम अवस्थी

​IPL का रिकॉर्ड​

आईपीएल के उन दो धुरंधरों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं जिन्होंने एक टीम के लिए 5000 से ज्यादा रन बनाए हैं।

Credit: BCCI/IPL

​1. विराट कोहली​

विराट कोहली आईपीएल में एक टीम के लिए 5000 या उससे अधिक रन स्कोर करने वाले पहले बल्लेबाज थे।

Credit: BCCI/IPL

​आरसीबी के लिए 7263 रन​

आरसीबी के लिए 237 आईपीएल मैचों में विराट कोहली ने अब तक 7263 रन बनाए हैं।

Credit: BCCI/IPL

​आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक​

विराट कोहली ने आरसीबी के लिए आईपीएल में 7 शतक और 50 अर्धशतक बनाए हैं। उन्होंने इस टी20 लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया है।

Credit: BCCI/IPL

You may also like

IPL 2024 में इन विदेशी गेंदबाजों पर होगी...
IPL में RCB के लिए विलेन बने ये खिलाड़ी

​सभी 16 सीजन​

विराट कोहली 2008 में खेले गए आईपीएल के पहले संस्करण से ही आरसीबी के साथ जुड़े हुए हैं। वह एक टीम के लिए सभी सीजन खेलने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं।

Credit: BCCI/IPL

​ऑरेंज कैप​

आईपीएल 2016 के 16 मैचों में 973 रन बनाकर विराट कोहली ने ऑरेंज कैप जीती। उन्होंने एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

Credit: BCCI/IPL

​2. रोहित शर्मा​

पिछले साल रोहित शर्मा आईपीएल में एक टीम के लिए 5000 या उससे अधिक रन स्कोर करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने।

Credit: BCCI/IPL

​मुंबई के लिए 5041 रन​

मुंबई इंडियंस के लिए 198 आईपीएल मैचों में रोहित शर्मा ने 5041 रन बनाए हैं।

Credit: BCCI/IPL

​5 IPL खिताब​

रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के कप्तान के रूप में पांच आईपीएल खिताब जीते हैं। उनकी अगुवाई में एमआई ने 2013, 2015, 2017, 2019, और 2020 में शीर्ष पुरस्कार जीता है।

Credit: BCCI/IPL

​डेक्कन चार्जर्स से डेब्यू​

रोहित ने 2008 में डेक्कन चार्जर्स के साथ अपना आईपीएल डेब्यू किया और उनके लिए तीन सीजन खेले। उन्होंने हैदराबाद आधारित फ्रेंचाइजी के साथ अपना पहला आईपीएल खिताब 2009 में जीता और साथ ही एक हैट्रिक भी ली।

Credit: AP

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: IPL 2024 में इन विदेशी गेंदबाजों पर होगी सभी की नजर

ऐसी और स्टोरीज देखें