Mar 01, 2024
विनोद कांबली भारत के लिए टेस्ट में सबसे तेज 1000 रन बनाने का रिकॉर्ड रखते हैं। उन्होंने यह कारनामा 12वें टेस्ट की 14वीं पारी में हासिल किया।
Credit: ICC/X
चेतेश्वर पुजारा को टेस्ट में 1000 रन पूरे करने के लिए 11 टेस्ट में 18 पारियों की जरूरत पड़ी।
Credit: ICC/X
मयंक अग्रवाल ने 12वें मैच की 19वीं पारी में 1000 टेस्ट रन पूरे किए।
Credit: ICC/X
सुनील गावस्कर ने अपने 11वें टेस्ट की 21वीं पारी में टेस्ट में 1000 रन पूरे किए।
Credit: ICC/X
संजय मांजरेकर ने अपनी 23वीं पारी में 14वें टेस्ट में 1000 रन का आंकड़ा पार किया।
Credit: Instagram/SanjayManjrekar
पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ ने भी अपने 14वें टेस्ट की 23वीं पारी में 1000 रन पूरे किए।
Credit: ICC/X
सौरव गांगुली ने भारत के लिए अपने 15वें टेस्ट मैच की 23वीं पारी में 1000 टेस्ट रन पूरे किए।
Credit: ICC/X
वीरेंद्र सहवाग ने 16 टेस्ट की 24 पारियों में 1000 टेस्ट रन पूरे किए।
Credit: ICC/X
महान विजय हजारे ने 13 टेस्ट की 25 पारियों में 1000 टेस्ट रन पूरे किए।
Credit: ICC/X
अजिंक्य रहाणे ने भी भारत के लिए 13 टेस्ट की 25 पारियों में 1000 टेस्ट रन पूरे किए।
Credit: ICC/X
युवा भारतीय ओपनिंग बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने अब तक खेले गए आठ टेस्ट मैचों की 15 पारियों में 971 रन बनाए हैं। अगर वह इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट में 29 रन और बना लेते हैं, तो वह भारत के लिए टेस्ट में 1000 रन बनाने वाले दूसरे सबसे तेज बल्लेबाज बन जाएंगे।
Credit: ICC/X
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स