Nov 28, 2023

T20I में शतक जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज, शामिल हुए रुतुराज

Navin Chauhan

​रुतुराज का राज​

भारत के युवा बल्लेबाज रितुराज गायकवाड़ ने गुवाहाटी में कंगारू गेंदबाजों के छक्के छुड़ा दिए।

Credit: AP

विराट कोहली पर बड़ी खबर

​बनाए 57 गेंद में 127* रन​

रुतुराज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 57 गेंद में नाबाद 127* रन की नाबाद आतिशी पारी खेली।

Credit: AP

​कंगारुओं के खिलाफ पहला शतक​

रुतुराज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 में शतक जड़ने वाले पहले भारतीय प्लेयर बने।

Credit: AP

​शतक जड़ने वाले 9वें भारतीय​

रुतुराज टी20आई में शतक जड़ने वाले 9वें भारतीय खिलाड़ी हैं। उन्होंने 52 गेंद में अपना शतक पूरा किया।

Credit: AP

You may also like

सबसे चहेते एथलीट बने विराट, रोनाल्डो मेस...
IPL इतिहास के ओल्डेस्ट कप्तान, टॉप पर है...

​एक ओवर में जड़े 30 रन​

पारी के 20वें ओवर में रुतुराज गायकवाड़ ने 3 छक्के और 2 चौकों की मदद से ग्लेन मैक्सवेल के खिलाफ 30 रन जड़ दिए। भारत के लिए एक ओवर में ये दूसरा सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है।

Credit: AP

​सुरेश रैना-101​

भारत के लिए पहला T20 शतक सुरेश रैना ने 2010 में द. अफ्रीका के खिलाफ जड़ा था। रैना ने 101 रन की पारी खेली थी।

Credit: Twitter

​​रोहित शर्मा-106​

रोहित शर्मा 2015 में द. अफ्रीका के ही खिलाफ शतक जड़ने वाले दूसरे भारतीय बने थे। रोहित के खाते में टी20 में सबसे ज्यादा 4 शतक दर्ज हैं।

Credit: AP

​केएल राहुल-110*​

केएल राहुल 2016 में विंडीज के खिलाफ लॉडरहिल में टी20 शतक जड़ने वाले तीसरे भारतीय बने थे। उस मैच में राहुल ने 110* रन बनाए थे। राहुल ने 101* रन की पारी 2018 में इंग्लैंड के खिलाफ भी खेली थी।

Credit: AP

​​दीपक हुड्डा-104​

दीपक हुड्डा ने साल 2022 में आयरलैंड के खिलाफ 104 रन की पारी खेली थी। वो टी20 शतक जड़ने वाले चौथे भारतीय बने थे।

Credit: Twitter

​सूर्यकुमार यादव-117​

सूर्यकुमार यादव इंग्लैंड के खिलाफ साल 2022 में नॉटिंघम में टी20 शतक जड़ने वाले पांचवें भारतीय बने थे। वो अबतक टी20 में तीन शतक जड़ चुके हैं।

Credit: AP

​विराट कोहली-122*​

विराट कोहली साल 2022 के एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ करियर का पहला टी20आई शतक जड़ा था। विराट टी20 में शतक जड़ने वाले छठे भारतीय बने थे।

Credit: AP

​शुभमन गिल-126​

शुभमन गिल ने साल 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ अहमदबाद में 63 गेंद में 126 रन की नाबाद पारी खेली थी। गिल टी20आई शतक जड़ने वाले सातवें भारतीय बने थे।

Credit: AP

​यशस्वी जायसवाल-100​

एशियाई खेल 2023 के दौरान नेपाल के खिलाफ यशस्वी जायसवाल ने 100 रन की पारी खेली थी। वो टी20 शतक जड़ने वाले आठवें भारतीय बने थे।

Credit: AP

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: सबसे चहेते एथलीट बने विराट, रोनाल्डो मेसी भी रह गए पीछे

ऐसी और स्टोरीज देखें