Jun 24, 2023
सरफराज खान को वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम में शामिल नहीं किए जाने पर बवाल मचा है।
Credit: Instagram Sarfaraz khan
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने घरेलू क्रिकेट में रनों का पहाड़ खड़ा करने वाले सरफराज को नजरअंदाज करने पर चयनकर्ताओं को आड़े हाथ लिया है।
Credit: Instagram Sarfaraz khan
25 वर्षीय सरफराज खान ने पिछले तीन रणजी सीजन में मुंबई के लिए धमाकेदार प्रदर्शन किया है।
Credit: Instagram Sarfaraz khan
रणजी ट्रॉफी 2022-23 में सरफराज ने 6 मैच की 9 पारियों में 3 बार नाबाद रहते हुए 92.66 के औसत से 556 रन बनाए जिसमें 3 शतक और 1 अर्धशतक शामिल है।
Credit: Instagram Sarfaraz khan
इससे पहले सरफराज ने 2020-21 में रणजी में 9 पारियों में 122.7 के औसत से 982 रन बनाए थे। साल 2019-20 में 154.6 के औसत से 928 रन सरफराज ने रणजी में जड़े थे।
Credit: Instagram Sarfaraz khan
पिछले तीन सीजन में सरफराज खान का रणजी में लगभग 100 का बल्लेबाजी औसत रहा है।
Credit: Instagram Sarfaraz khan
अबतक करियर में खेले 37 प्रथम श्रेणी मैच में सरफराज ने 54 पारियों में 79.65 के औसत और के साथ कुल 3505 रन बनाए हैं।
Credit: Instagram Sarfaraz khan
सरफराज ने प्रथम श्रेणी करियर में अबतक 13 शतक और 9 अर्धशतक जड़े हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 301 रन रहा है।
Credit: Instagram Sarfaraz khan
गावस्कर ने कहा है कि उन्हें भले ही प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिलता लेकिन भारतीय टीम में तो उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।
Credit: Instagram Sarfaraz khan
बीसीसीआई को ये बताना चाहिए कि उनके प्रदर्शन पर सबकी नजर अगर ऐसा नहीं होता है तो उन्हें रणजी ट्रॉफी में खेलना बंद कर देना चाहिए।
Credit: Instagram Sarfaraz khan
गावस्कर ने कहा है कि अगर सरफराज के रणजी के प्रदर्शन पर गौर नहीं किया गया तो उन्हें इसमें भाग लेना छोड़ देना चाहिए।
Credit: Instagram Sarfaraz khan
सरफराज खान की फिटनेस राह में सबसे बड़ा रोड़ा बन रही है। यो-यो टेस्ट पास करना उनके लिए मुसीबत बन गया है। जो कि टीम इंडिया में एंट्री के लिए अनिवार्य है।
Credit: Instagram Sarfaraz khan
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स