Dec 28, 2024

साल 2024 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले प्लेयर

Navin Chauhan

​शिखर धवन​

भारत के धाकड़ सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने साल 2024 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया। इसके बाद धवन लीजेंड्स टी20 और नेपाल प्रीमियर लीग जैसी विदेशी टी20 लीग में खेलते नजर आ रहे हैं।

Credit: ICC/AP/BCCI

​डेविड वॉर्नर​

ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने साल 2024 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया। ऑस्ट्रेलियाई जर्सी में आखिरी बार वो टी20 विश्व कप 2024 में खेलते नजर आए थे।

Credit: ICC/AP/BCCI

​जेम्स एंडरसन​

इंग्लैंड के धाकड़ और टेस्ट इतिहास के सबसे सफल तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने साल 2024 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया। एंडरसन ने विंडीज के खिलाफ लॉर्ड्स के ऐतिहासिक टेस्ट मैदान पर अपना आखिरी टेस्ट मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ जुलाई 2024 को खेला।

Credit: ICC/AP/BCCI

​दिनेश कार्तिक​

भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने आईपीएल 2024 के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया। साल 2022 के टी20 वर्ल्ड के बाद खेलते नजर नहीं आए। आईपीएल 2024 उनके करियर का आखिरी रहा।

Credit: ICC/AP/BCCI

You may also like

AI ने चुनी 2024 की सबसे मजबूत प्लेइंग 11...
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़न...

​रिद्धिमान साहा​

भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा ने 4 नवंबर, 2024 को 40 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सहित क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान किया।

Credit: ICC/AP/BCCI

​मोईन अली​

इंग्लैंड के धाकड़ ऑलराउंडर मोईन अली ने 8 सितंबर, 2024 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया। अब वो केवल लीग क्रिकेट खेलते नजर आएंगे।

Credit: ICC/AP/BCCI

​नील वैगनर​

न्यूजीलैंड के धाकड़ तेज गेंदबाज नील वैगनर ने 27 फरवरी 2024 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था। उसके बाद वो न्यूजीलैंड की जर्सी पहनकर खेलते नजर नहीं आए।

Credit: ICC/AP/BCCI

​टिम साउदी​

न्यूजीलैंड के धाकड़ ऑलराउंडर टिम साउदी ने इंग्लैंड के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज के बीच संन्यास का ऐलान कर दिया। वो हैमिल्टन में इंग्लैंड के खिलाफ करियर का आखिरी टेस्ट मैच खेल रहे हैं। साल 2024 के खत्म होते होते उनका करियर भी खत्म हो रहा है।


Credit: ICC/AP/BCCI

​मोहम्मद आमिर​

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने साल 2024 में टी20 विश्व कप से पहले संन्यास से वापसी की थी और साल के खत्म होने से पहले एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया।

Credit: AP

​रविचंद्रन अश्विन ​

टेस्ट क्रिकेट में भारत के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के ब्रिस्बेन में खेले गए टेस्ट के बाद अचानक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया।

Credit: AP

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: AI ने चुनी 2024 की सबसे मजबूत प्लेइंग 11, 4 भारतीय खिलाड़ियों को दी जगह

ऐसी और स्टोरीज देखें