Aug 05, 2023

ODI में इन खिलाड़ियों ने जड़े हैं सबसे ज्यादा चौके

Navin Chauhan

​सचिन तेंदुलकर-2016​

वनडे क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले सचिन तेंदुलकर के नाम ही सबसे ज्यादा 2016 चौके दर्ज हैं। सचिन ने 8064 रन सिर्फ चौकों की मदद से बनाए।

Credit: ICC Twitter

​सनथ जयासूर्या-1500​

श्रीलंका के सनथ जयसूर्या वनडे में सबसे ज्यादा चौके जड़ने के मामले में दूसरे पायदान पर हैं। उन्होंने करियर में कुल 1500 चौके जड़े।

Credit: ICC Twitter

​कुमार संगकारा-1385​

श्रीलंका के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज कुमार संगकारा वनडे में सबसे ज्यादा चौके जड़ने वालों में तीसरे पायदान पर हैं। उन्होंने 1385 चौके करियर में जड़े।

Credit: ICC Twitter

​रिकी पॉन्टिंग-1231​

ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज रिकी पॉन्टिंग वनडे में सबसे ज्यादा चौके जड़ने वाले खिलाड़ियों में चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने कुल 1231 चौके वनडे फॉर्मेट में जड़े।

Credit: ICC Twitter

You may also like

वनडे में सबसे ज्यादा ओवर फेंकने वाले टॉप...
क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 को लेकर 5 दिग्गजो...

​विराट कोहली-1211​

विराट कोहली वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा चौके जड़ने वाले खिलाड़ियों में पांचवें नंबर पर हैं। विराट के बल्ले से अबतक वनडे में कुल 1211 चौके निकल चुके हैं।

Credit: ICC Twitter

​एडम गिलक्रिस्ट-1162​

आतिशी बल्लेबाजी के लिए विख्यात ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट वनडे में सबसे ज्यादा चौके जड़ने वाले खिलाड़ियों में छठे पायदान पर हैं। उन्होंने वनडे में कुल 1162 चौके जड़े।

Credit: ICC Twitter

​वीरेंद्र सहवाग-1132​

नजफगढ़ के नवाब वीरेंद्र सहवाग वनडे में सबसे ज्यादा चौके जड़ने वाले खिलाड़ियों में सातवें नंबर पर हैं। सहवाग के बल्ले से 1132 चौके वनडे फॉर्मेट में निकले।

Credit: ICC Twitter

​क्रिस गेल-1128​

यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल वनडे में सबसे ज्यादा चौके जड़ने वाले खिलाड़ियों में आठवें नंबर पर हैं। उनके बैट से 1128 चौके वनडे करियर में निकले।

Credit: ICC Twitter

​सौरव गांगुली-1122​

प्रिंस ऑफ कोलकाता सौरव गांगुली का नाम वनडे में सबसे ज्यादा चौके जड़ने वाले खिलाड़ियों की सूची में नौवें नंबर पर है। उन्होंने करियर में कुल 1122 चौके जड़े।

Credit: ICC Twitter

​महेला जयवर्धने-1119​

श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने ने वनडे करियर में कुल 1119 चौके जड़े। वो सबसे ज्यादा चौके जड़ने वाले खिलाड़ियों में दसवें स्थान पर हैं।

Credit: ICC Twitter

​तिलकरत्ने दिलशान-1111​

श्रीलंका के पूर्व सलामी बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान ने अपने वनडे करियर में कुल 1111 चौके जड़े। वो सबसे ज्यादा चौके जड़ने वाले खिलाड़ियों में 11वें पायदान पर हैं।

Credit: ICC Twitter

​ब्रायन लारा-1042​

प्रिंस ऑफ त्रिनिदाद ब्रायन लारा ने वनडे करियर में कुल 1042 चौके जड़े। वो सबसे ज्यादा चौके जड़ने वाले प्लेयर्स में 12वें स्थान पर हैं।

Credit: ICC Twitter

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: वनडे में सबसे ज्यादा ओवर फेंकने वाले टॉप-10 बॉलर, सिर्फ एक भारतीय

ऐसी और स्टोरीज देखें