Jul 10, 2025
भारत के रविंद्र जडेजा 391 रेटिंग अंक लेकर अब भी टेस्ट क्रिकेट में दुनिया के नंबर.1 ऑलराउंडर बने हुए हैं।
Credit: AP
बांग्लादेश वनडे टीम के नए कप्तान मेहदी हसन मिराज 305 रेटिंग अंक के साथ इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं।
Credit: AP
दक्षिण अफ्रीका के वियान मुल्डर ने आईसीसी टेस्ट ऑलराउंडर रैंकिंग में 12 स्थान की सबसे लंबी छलांग लगाई है। अपनी 367 रनों की ऐतिहासिक पारी के बाद वो तीसरे नंबर पर आ गए हैं।
Credit: AP
चौथे नंबर पर हैं दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी मारको जेनसेन जो 269 रेटिंग अंक लेकर टेस्ट ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में एक स्थान फिसल गए हैं।
Credit: AP
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस आईसीसी टेस्ट ऑलराउंडर रैंकिंग में 262 रेटिंग अंक लेकर पांचवें पायदान पर हैं।
Credit: AP
भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स एक स्थान फिसलकर टेस्ट ऑलराउंडर रैंकिंग में छठे नंबर पर आ गए हैं।
Credit: AP
इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी जो रूट आईसीसी टेस्ट ऑलराउंडर्स रैंकिंग में एक स्थान की छलांग लगाते हुए 240 रेटिंग अंक लेकर सातवें नंबर पर आ गए हैं।
Credit: AP
वेस्टइंडीज के अनुभवी खिलाड़ी जेसन होल्डर आईसीसी टेस्ट ऑलराउंडर्स रैंकिंगस में 240 रेटिंग अंकों के साथ एक स्थान फिसलने के बाद आठवें पायदान पर हैं।
Credit: AP
दो स्थान के नुकसान के साथ इंग्लैंड के गस एटकिंसन आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में 236 अंक लेकर नौवें पायदान पर खिसक गए हैं।
Credit: AP
ऑस्ट्रेलिया के धुरंधर खिलाड़ी मिशेल स्टार्क को भी इस लिस्ट में एक स्थान का नुकसान हुआ है और वो टेस्ट ऑलराउंडर रैंकिंग में अब दसवें नंबर पर हैं।
Credit: AP
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स